
Aries (मेष)
आज का दिन :
आज थोड़ी सी मेहनत से सम्मान और संतोष मिलेगा। अच्छे व्यवहार से नए दोस्त बनेंगे और नए प्रोजेक्ट पर काम भी शुरू हो जाएगा। कोई बढ़िया चीज मिलेगी। बातचीत के दौरान किसी से न उलझें।
Taurus (वृष)
आज का दिन :
आज संचय की बात बनेगी। यात्रा हो सकती है। आपको कई आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल सकेगा। आपकी सफलता को देखते हुए आपके परिजन और शुभचिंतक भी आपकी तारीफ करेंगे।
Gemini (मिथुन)
आज का दिन :
कारोबार में अच्छी प्रगति होने से और समय पर अटका हुआ धन मिल जाने से आपके मन की परेशानियां कुछ होंगी। हो सकता है आपको अब ऐसा लगने लग जाए कि संकट के पुराने दिन बीत गए हैं। अच्छे दिन पुनः आ सकते हैं।
Cancer (कर्क)
आज का दिन :
आर्थिक मोर्चे पर हालात सामान्य ही रहेंगे। कामयाबी को बनाए रखने के लिए आलस्य का त्याग जरूरी है। आज कार्यस्थल पर तनावपूर्ण वातावरण हो सकता है। आपका क्रोध भी बढ़ेगा,जिस पर आपको नियंत्रण रखना होगा।
Leo (सिंह)
आज का दिन :
सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। धर्मिक कार्यों की ओर रुझान बढे़गा। परिश्रम द्वारा व्यावसायिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ और आमदनी नियमित होगी। इससे आपको सुकून महसूस होगा।
Virgo (कन्या)
आज का दिन :
आय में वृद्धि होगी। आपके निर्णय सही साबित होंगे। व्यापार में आशानुरूप लाभ की संभावना है। सफल यात्रा के योग बनेंगे। अनुभवों का लाभ मिलेगा। धार्मिक कामों के लिए पैसा खर्च हो सकता है।
Libra (तुला)
आज का दिन :
आज अचानक से धन लाभ के संकेत मिल रहे हैं। यश प्राप्ति का अच्छा योग है। उच्चाधिकारियों से बेहतर सहयोग संभव है। नई योजनाएं बनाने में आप सफल होंगे। किसी उच्चाधिकारी के साथ होने से आपका काम बनेगा। बजट के अनुसार खर्चा करें।
Scorpio (वृश्चिक)
आज का दिन :
कठिन कार्यों को भी अपनी कार्य क्षमता से संपादित कर पाएंगे। आज आप कोई बड़ा सौदा कर सकते हैं। यश में वृद्धि होगी। मेहनत का आपको फायदा मिलेगा। कड़ी मेहनत से आप सारी चीजें हासिल कर लेंगे।
Sagittarius (धनु)
आज का दिन :
आज मानसिक तनाव व क्रोध की अधिकता रह सकती है। कुछ धन शुभ कार्यों पर भी खर्च होगा। व्यवसाय का मन बना सकते हैं। कोई भी परेशानी होने पर परिवार को जरूर बताएं। छात्र मेहनत से सफलता प्राप्त करेंगे।
Capricorn (मकर)
आज का दिन :
आकस्मिक व्ययों में वृद्धि होगी। आज आप में से कुछ अपनी सुख-सुवधाओं की वस्तुओं अथवा वाहन पर व्यय कर सकते हैं। विदेशों से संबंध होने पर आप लाभ प्राप्त करेंगे। आमदनी में बढ़ोत्तरी होगी।
Aquarius (कुंभ)
आज का दिन :
आज घर या जमीन खरीदने का विचार कर सकते हैं। रुके हुए काम बनेंगे। आपकी महत्वाकांक्षा पूरी होगी। अगर थोड़ी मेहनत करें तो अपनी आय को आप काफी बढ़ा सकते हैं। आपके चारों ओर का वातावरण सुखद होगा।
Pisces (मीन)
आज का दिन :
आज बातचीत से कोई नया फायदे का आइडिया आ सकता है। दोस्त के लिए तोहफा खरीदते वक्त अपनी जेब का भी ख्याल रखें। कुछ समय पहले किए गए किसी अच्छे काम का नतीजा आज अचानक ही मिल सकता है।