आज का राशिफल 31-10-2022: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, क्या बरतनी होगी सावधानी

आज का राशिफल 31-10-2022

मेष राशि – दिन शांत रहेगा। पिछले सप्ताह की अपेक्षा राहत मिलने के आसार हैं। वरिष्ठ अधिकारी आप पर नजर रखे हुए है, मेहनत पर अधिक ध्यान दें। सकारात्मक दृष्टिकोण रखने से आप शारीरिक औऱ मानसिक तनाव से खुद को काफी हद तक बचाने में सफल होंगे। फिटनेस संबंधी कार्यकलाप में भाग ले सकते हैं।

वृषभ राशि – आज का दिन विशेष रहने के आसार है। आपके दृष्टिकोण में कोई नया आयाम जुड़ेगा। पाचन तंत्र का ध्यान रखना होगा। उपर्युक्त भोजन करें और हल्का अभ्यास भी करें। खाते समय किसी भी बात के बारे में न सोचे। प्रेम के क्षेत्र में जटिलता आ सकती हैं।

मिथुन राशि – काम की मारामारी वाली जिंदी के बीच सहकर्मियों के साथ किसी छोटी यात्रा पर जाकर जीवन में रंग भर सकते हैं। आज आपको गर्दन और कमर में हल्का दर्द अनुभव हो सकता है। ज्यादा मेहनत वाला काम आज न करें।

कर्क राशि – किसी भी काम को आज भली प्रकार से सोच विचार कर करें। मन को शांत रखें। कई अवसर ऐसे भी आ सकते हैं जब आपको किसी विशेष चीज का चुनाव करना हो। लिहाजा उसके लिए तैयार रहें। तनाव के चलते गर्दन में दर्द के संकेत हैं।

सिंह राशि – आज अपने पैसों को संभालकर खर्च करें। ध्यान न देने पर बड़ी रकम खर्च हो सकती है। विवादों और टकराव से बचना होगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी कोई नहीं होगी लिहाजा आप बाहर घूमने जाने का भी आनंद ले सकते हैं। मानसिक तनाव खत्म होने के आसार दिख रहे हैं।

कन्या राशि – किसी परियोजना में जिसमें आप अपना काफी समय और प्रयास लगा चुके हैं उसमें परिणाम मिलना शुरु हो जाएगा। आप नए बदलाव चाह रहे हैं लेकिन उसमें वित्तीय बाधा आएंगी। सीमित संसाधनों में भी काम पूरा करने के सृजनात्मक तरीके आप खोज लेंगे।

आज का राशिफल 31-10-2022

तुला राशि – आज आपका विशेष ध्यान दोस्तों पर रहेगा। कोई पुराना दोस्त अचानक ही आपसे मुलाकात करने आ सकता है। काम से संबंधित तनाव के भी आसार हैं। माइग्रेन या अधिकाधिक टेंशन का सामना आपको करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि – पिछले घटनाक्रम से आपका आत्मविश्वास डगमगाया है। इसके चलते काम आज खुशी और संतोषजनकर ढ़ंग से पूरा न होने के आसार हैं। किसी की नकारात्मक टिप्पणियां आफको निराशा की ओर ले जा सकती हैं। लिहाजा इसका ख्याल रखें।

धनु राशि – सामाजिक संपर्कों पर और भी अधिक ध्यान देने की जरूरत है। अपनी व्यस्त कार्यशैली के बावजूद सेहत का खास ख्याल रखें। पेट खराब होने की समस्या से परेशानी हो सकती है। तैलीय खाना कम खाएं और खूब पानी पिए।

मकर राशि – आज खुद का चिंतन करने की जरूरत है। जीवन में सब कुछ सही चल रहा है लेकिन फिर भी आपको बेचैनी हो सकती है। आप खुद के मन को शांत रखें और बेहतर तरीकों की ओर ध्यान दें।

कुंभ राशि – आज सब कुछ मनचाहे तरीके से होगा और प्रयासों में सफलता भी मिलेगी। पुराने नुकसान की भरपाई भी आप कर पाएंगे। किसी भी अवसर के बारे में गहनता से चिंतन के बिना जोखिम न उठाएं। असावधान रहने पर मुठभेड़ हो सकती है। पेट की खराबी की आशंका बनी हुई है।

मीन राशि – आपकी एकाग्रता और विचारशक्ति इस समय अपने चरम पर है। पिछले कुछ मतभेद सुलझाने में मदद मिलेगी। लोगों से मतभेद भुलाकर आगे बढ़ें। स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ के आसार हैं। सिरदर्द महसूर हो सकता है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

LIVE TV