आज का राशिफल, दिनांक- 16 अप्रैल 2017, दिन- रविवार

आज का राशिफलमेष- आपकी आय अच्छी बनी रहने के आसार हैं। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अध्यात्मिक उन्नति होगी।

वृषभ- नई सूचनाएं और संदेश आपकी महत्वाकांक्षाओं को नए पर लगा सकते हैं। यात्राओं की अधिकता के कारण स्वास्थ कुछ नरम रहेगा।

मिथुन- आपकी किसी लापरवाही या गलती की वजह से परिवार में अशांति बढ़ सकती है। वित्तीय मामलों में व्यस्तता बनी रहेगी।

कर्क- योजना बनाएं परन्तु उसे गुप्त रखना अति आवश्यक है। खर्च की अधिकता के कारण मानसिक तनाव होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

सिंह- रचनात्मक क्रिया कलापों में हिस्सा लें। कुछ नए लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी जिससे आगामी समय में ये लोग आपके काम आ सकते है।

कन्या- आर्थिक स्थिति में वृद्धि और फंसे कार्यों में प्रगति होगी। जीवनसाथी से बनाया हुआ तालमेल ही आपको वांछित सम्भल देगा। ऋण लेने की स्थितियां आएंगी।

तुला- नौकरी पेशा लोगों को पद प्रतिष्ठा का लाभ होगा। यदि आप व्यवसायी हैं तो समय अनुकूल है, कार्य व्यवसाय को गति दें तो वांछित लाभ होगा।

वृश्चिक- निवेश व विदेश संदर्भों में अचानक ही कोई सफलता का समाचार प्राप्त होगा। आर्थिक सुविधाओं का उन्नयन होगा, सुख साधन में वृद्धि, बाहरी लोगों का भी समर्थन हासिल होगा।

धनु- पूंउच्चाधिकारियों के मध्य योजनाओं को गति देने की बैठक हो सकती हैं। भूमि-भवन सम्बंधी कार्य व्यवसाय लाभदायक रहेगा। सामान्यतः स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मकर- कामकाज में वांछित गुणात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। क्रीड़ा व शैक्षिक क्षेत्रों में किसी सफल शख्सियत से प्रभावित होंगे। संतान से खुशी का समाचार मिलेगा।

कुंभ- पूंजी निवेश से पहले कम्पनी की वैधता निजी स्तर पर जांच लें, अन्यथा हानि हो सकती हैं। बार बार के व्यावसायिक ऊंच नीच, घरेलू कलह व सामंजस्यता की कमी के कारण मानसिक तनाव उत्पन्न होगा।

मीन- नवीन कार्य व्यवसाय प्रारम्भ करेंगे। अपने सामाजिक जीवन में मित्रों के साथ निजी या गुप्त रहस्यों का हल निकाल सकते हैं।

LIVE TV