आप का दिन मंगलमय हो, 18 जून, दिन-शनिवार, ऋतु-ग्रीष्म, मास-ज्येष्ठ, सूर्य-उत्तरायण, राहु काल (अशुभ समय)-दोपहर 9:00 बजे से 10:30 बजे तक, तिथि-त्रयोदशी, पक्ष-शुक्ल, दिशाशूल-पूर्व

आज का राशिफलआज का राशिफल

मेष:-आज आप अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी।
सुझाव:-आज आप किसी मंदिर में ताम्रपात्र से जल चढ़ाएं।
शुभ रंग-हल्का लाल

वृष:-आज आप प्रसन्न रहेंगे। परिवार के साथ यात्रा करने की योजना बना सकते हैं। आर्थिक लाभ सम्भव है।
सुझाव:-आज आप पांच बार “ओम ओंकाराय नमः” का जाप करें।
शुभ रंग-श्वेत

मिथुन:-आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होने की सम्भावना है। माता-पिता का सहयोग रहेगा। मित्रों से मुलाकात सम्भव है।
सुझाव:-आज आप प्रातःकाल तीन बार गायत्री मंत्र का जाप करें।
शुभ रंग-नीला

कर्क:-आज आप उत्साह के साथ कार्य करेंगे। आपके कार्यों में प्रगति होगी। पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा।
सुझाव:-आज आप गणेश जी की आराधना करें, कार्य सिद्ध होगा।
शुभ रंग-नारंगी

सिंह:-आज आपकी प्रतिभा से लोग प्रभावित होंगे। समाज में आप प्रशंसनीय होंगे। धन, यश-सम्मान में वृद्धि होगी।
सुझाव:-आज आप हरे फल का दान करें, शुभ होगा।
शुभ रंग-पीला

कन्या:-आज आप साहित्य के क्षेत्र में अपना योगदान दे सकते हैं। परिवार में थोड़ी अनबन हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।
सुझाव:-आज आप बजरंगबाण का पाठ करें।
शुभ रंग-आसमानी

तुला:-आज धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। मन संतुष्ट रहेगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा।
सुझाव:-आज आप महालक्ष्मी की आराधना करें।
शुभ रंग-धानी

वृश्चिक:-आज आप परिवार के व्यवहार से अप्रसन्न हो सकते हैं। विचारों को सकारात्मक रखें। कोई भी फैसला सोच समझकर ही लें।
सुझाव:-आज आप मंदिर के पुजारी को भोजन कराएं।
शुभ रंग-हल्का बैगनी

धनु:-आज रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। मन में नए-नए विचार आएंगे। मन को एकाग्र रखें। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।
सुझाव:-आज आप एक लाल रंग का कपड़ा अपने पर्स में रखें।
शुभ रंग-हरा

मकर:-आज आपका कोई घनिष्ठ मित्र आपसे मिलने आ सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो सकती है। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा।
सुझाव:-आज आप भोलेनाथ जी की आराधना करें।
शुभ-श्वेत

कुम्भ:-आज आपके संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
सुझाव:-आज आप किसी देवालय में मिष्ठान्न चढ़ाएं।
शुभ रंग-गुलाबी

मीन:-आज व्यावसायिक पक्ष को बल मिलेगा। किसी कार्य के सम्पन्न होने से आशातीत सफलता मिलेगी। विरोधी परास्त होंगे।
सुझाव:-आज आप गौ माता को पानी पिलाएं।
शुभ रंग -लाल

आज के दिन का विशेष महत्व

1-आज ज्येष्ठ शुक्लपक्ष त्रयोदशी है।
2-आज दोषसंघ विनासक रवियोग है।
3-आज से श्री धाम श्री अयोध्या जी में माता सरयू की महाआरती व स्नान का विशेष महत्व है।

प्रेरणादायी चौपाई

जन्मभूमि मम पूरी सुहावनि।
उत्तर दिसि बह सरजू पावनि।।

अर्थ:-प्रभूश्री राम स्वयं कहते हैं कि मेरी जन्मभूमि श्री अयोध्या जी परम सुहावनी है, जिसके उत्तर तट पर परम पावनी माता सरयू बह रही हैं।

आप सब का मंगल हो
इति शुभम्
आचार्य स्वामी विवेकानंद
श्री अयोध्या धाम
सम्पर्क सूत्र-9044741252

LIVE TV