आज का राशिफल, दिनांक- 03 मार्च 2017, दिन- शुक्रवार

आज का राशिफलमेष- कुछ परेशानियां पैदा हो सकती हैं। शॉर्टकट का सहारा न लेकर सुरक्षित राह पर चलें।

वृषभ- धन की स्थिति कमजोर दिखाई देगी, इसे मजबूत बनाने का हर प्रयास बेकार होगा।

मिथुन- लाभ प्राप्ति की संभावना बन सकती है, इसलिए रिस्क लेने का सोच सकते हैं।

कर्क- मनोनुकूल खर्च का वातावरण तैयार होगा इसलिए शापिंग करके सुख मिलेगा। किसी बाहरी व्यक्ति से लाभ हो सकता है।

सिंह- आपको केवल अपनी समस्याओं पर ही ध्यान देना होगा, दूसरों की समस्याओं में पड़ने से नुकसान हो सकता है।

कन्या- कार्य क्षेत्र में विपरीत स्थितियों का सामना करना पड़ेगा। उत्तरार्ध कुछ सुधार होगा और राहत की सांस ले पाएंगे।

तुला- पारिवारिक सदस्यों से मतभेद और विवाद बढे़गा। धन व्यय और लाभ में कमी होने के कारण मानसिक अशांति होगी।

वृश्चिक- जीवन साथी से मतभेद हो सकते हैं। वाहन चलाने में सावधानी रखें। धार्मिक कार्यों में रुचि बनाए रखें।

धनु- आपकी किसी लापरवाही या गलती की वजह से परिवार में अशांति बढ़ सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

मकर- स्वास्थ्य हानि व शारीरिक पीड़ा से ग्रस्त हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन का भी योग है। धन खर्च और मानसिक उद्वेग हो सकते हैं।

कुंभ- व्यापार-व्यवसाय से जुड़े लोगों को सहजता से पर्याप्त आमदनी होती रहेगी। व्यापारिक मामलों के लिये छोटी यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं।

मीन- भवन या भूमि की खरीददारी के लिए भी समय अच्छा है। उत्तरार्ध में खर्चे बढ़ेंगे और विरोधी पक्ष आपको परेशान कर सकता है।

LIVE TV