आज का राशिफल, दिनांक-24 फरवरी 2017, दिन-शुक्रवार

आज का राशिफलमेष- कामयाबी का रास्ता खुल रहा है। नए संबंधों से फायदा होगा। आपका कार्यकौशल उभरकर सामने आयेगा। वांछित सहयोग भी मिलेगा।

वृषभ- आज कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। जीवन में परिवर्तन लाने के लिए आप किसी विशेष तकनीक का इस्तेमाल करेंगे।

मिथुन- कोई नया सौदा करते समय कागज़ात की अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें। जीवनसाथी की बातों पर भी ध्यान दें।

कर्क- कानूनी मामलों का निपटारा होगा। शत्रु पक्ष आपकी गतिविधियों व ऊर्जा को देखकर ही परास्त हो जाएंगे। ऋण का भुगतान भी होगा।

सिंह- आपके जीवन में तेजी से परिवर्तन होंगे। यदि आप नवीन कार्य योजना तैयार कर रहे हैं तो मित्रवर्ग आपकी सहायता करेंगे।

कन्या- आमदनी को उच्च बनाने में समय लग सकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर होते हुए भी काम चलता रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।

तुला- आपके मन में भी उत्साह का संचार रहेगा किंतु फिर भी यदा-कदा आशंका बनी रहेगी। आपका क्रोध बात को बिगाड़ सकता है।

वृश्चिक- वर्तमान स्थिति अनुसार आपके व्यवसाय में उन्नति होगी। आप खरीद फरोख्त कर सकते हैं। आपके आकर्षण से दूसरे प्रभावित होंगे।

धनु- पारिवारिक मामलों में समझदारी से कार्य करें। वैवाहिक संबंध में कटुता आ सकती है। मदिरापान से दूर रहना आपके लिए हितकर रहेगा।

मकर- आपको जरा व्यवहारिक होने की जरूरत है। अति भावुकता आपको नुकसान पहुंचा सकती है। असंतुलित भोजन से परेशानी आयेगी।

कुंभ- आपको अपनी नौकरी या व्यवसाय में अप्रत्याशित समय का सामना करना पड़ सकता है। कार्य में विफलता के कारण मन परेशान रहेगा।

मीन- परिस्थितियां आपको हाथ से निकलती लगेगी। किंतु सबकुछ आपके अनुकूल भी हो जायेगा। मांगलिक आयोजनों में भाग लेंगे।

LIVE TV