आज का राशिफल, दिनांक-01 फरवरी 2017, दिन- बुधवार

आज का राशिफलमेष : मन अशांत रहेगा। परिवार के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। रहन-सहन असुविधापूर्ण रहेगा। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे।

वृष : स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। संतान को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। आय में वृद्धि होगी।

मिथुन : पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क : आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। आय में वृद्धि होगी।

सिंह : आत्मविश्वास में कमी आएगी। बातचीत में संयत रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। माता को स्वास्थ्य विकार रहेंगे।

कन्या : पारिवारिक जिम्मेदारी बढेंगी। आत्म संयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार में धार्मिक संगीत के कार्यक्रम होंगे।

तुला : परिवार की समस्या बढे़ंगी। मन अशांत रहेगा। रहन-सहन कष्टकारी होगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

वृश्चिक : आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी आएगी। माता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। संचित धन में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

धनु : रोजमर्रा के कार्यों में व्यवधान आएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। संचित धन में कमी आ सकती है। भवन सुख में वृद्धि होगी।

मकर : अपनी भावनाओं को वश में रखें। कारोबार के लिए यात्रा पर जाना हो सकता है। यात्रा लाभप्रद रहेगी। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा।

कुंभ : नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आय में व्यवधान तो आएंगे, लेकिन धन की स्थिति पर्याप्त रहेगी।

मीन : दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। पुराने मित्रों से संपर्क बन सकते हैं। मित्र के सहयेाग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

LIVE TV