आज का राशिफल, दिनांक-22 जनवरी 2017, दिन- रविवार

आज का राशिफलमेष : आत्मविश्वास एवं धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। लेखनादि बौद्धिक कार्यों में सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है।

वृष : धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। जीवन साथी के परिवार की किसी बुजुर्ग महिला से धन प्राप्ति की संभावना बन रही है।

मिथुन : मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

कर्क : भाइयों के सहयोग से किसी पैतृक व्यवसाय का विस्तार हो सकता है। शोध आदि कार्यों के लिए विदेश प्रवास की संभावना बन रही है।

सिंह : भवन सुख का विस्तार होगा। माता का सहयोग मिलेगा। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। फिर भी तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

कन्या : कला एवं संगीत के प्रति रूझान बढ़ेगा। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। माता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

तुला : आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। मीठे खानपान के प्रति रूझान बढ़ेगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक : परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। भौतिक सुखों का विस्तार होगा। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी।

धनु : माता से धन लाभ के योग बन रहे हैं। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। किसी धार्मिक स्थान पर सत्संग आदि कार्यक्रम में समागम हो सकता है।

मकर : माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। नौकरी में अफसरों से समन्वयक रहेगा। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

कुंभ : आत्म संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचने का प्रयास करें। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। कुछ पुराने मित्रों से संपर्क बन सकते हैं।

मीन : अपनी भावनाओं को वश में रखें। वाहन सुख में वृद्धि होगी। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है।

LIVE TV