आप का दिन मंगलमय हो, आठ जून, दिन बुधवार, ऋतु-ग्रीष्म, मास-ज्येष्ठ, सूर्य उत्तरायण, राहुकाल (अशुभ समय) दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक, तिथि-चतुर्थी, पक्ष-शुक्ल, दिशाशूल-उत्तर

आज का राशिफलआज का राशिफल

मेष:-आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में थोड़ी उलझनें बढ़ सकती हैं। अपनी सोच को सकारात्मक रखें।
सुझाव:-मित्रों का सहयोग करें, हितकर होगा।
शुभ रंग-श्वेत

वृष:-आज आपके शत्रु परास्त होंगे। व्यस्तता बढ़ सकती है। जीवनसाथी से मनमुटाव संभव है।
सुझाव:-हनुमान जी का दर्शन करें, लाभकारी होगा।
शुभ रंग-पीला

मिथुन:-आज कोई नया कार्य प्रारम्भ न करें। यात्रा करनी पड़ सकती है। भाई-बंधुओं का सहयोग प्राप्त होगा।
सुझाव:-बच्चों से स्नेह करें, उत्तम होगा।
शुभ रंग-नीला

कर्क:-आज रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। उपहार व सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
सुझाव:-आज आप हनुमान जी को मिष्ठान्न का भोग लगवाएं व प्रसाद वितरण करें।
शुभ रंग-आसमानी

सिंह:-आज व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है
सुझाव:-त्रिफला का सेवन हितकर होगा।
शुभ रंग-बादामी

कन्या:-आज आप अप्रसन्न रहेंगे, इसलिए कोई भी निर्णय लेने से पहले गंभीरतापूर्वक विचार करें। उलझनें बढ़ सकती हैं।
सुझाव:-सन्तों का सम्मान करें, हितकर होगा।
शुभ रंग-केसरिया

तुला:-आज आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। किसी छोटी सी बात को कोई गम्भीर मुद्दा न बनाएं। दिखावा पसंद लोगों से दूर रहें।
सुझाव:-आज आप चुगली करने वालों से दूरी बनाएं।
शुभ रंग-आसमानी

वृश्चिक:-आज आपके कार्य-व्यवहार से लोग प्रसन्न रहेंगे। आपकी रुचि धार्मिक क्षेत्र में भी बढ़ सकती है। आप कहीं यात्रा करने की योजना भी बना सकते हैं।
सुझाव:-व्यर्थ चिंता का त्याग करें।
शुभ रंग-श्वेत

धनु:-आज परिवार मे वाद-विवाद भी सम्भव है। बाहरी दबावों से प्रभावित होंगे। निजी संबंधों के मामलों में आप काफी भावुक रहेंगे।
सुझाव:-आज आप बहस से दूर रहें।
शुभ रंग-फिरोजी

मकर:-आज किसी जानी-मानी शख्सियत से आपकी मुलाकात संभव है। अप्रत्याशित और सुखद आश्चर्य में डालने वाली घटनाएं घट सकती हैं।
सुझाव:-आज आप सबका सम्मान करें, हितकर होगा।
शुभ-लाल

कुम्भ:-आज आप सामाजिक जीवन में व्यस्त रहने के कारण थकान महसूस करेंगे। व्यवसाय में आपकी स्थिति सुदृढ़ होगी। चोरी होने की आशंका के प्रति सावधान रहें।
सुझाव:-विपरीत परिस्थितियों में हिम्मत बनाये रखें, सफलता मिलेगी।
शुभ रंग-हल्का पीला

मीन:-आज आप निजी जीवन में प्रेम की अभिव्यक्ति करने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। प्रियजनों का सहयोग मिलेगा।
सुझाव:-काले तिल का दान आज आपके लिए ज्यादा हितकर होगा।
शुभ रंग-गुलाबी

सूूचना :- यह राशिफल नाम के आधार पर है। अस्तु इसे अपने नाम के प्रथम अक्षर से निर्धारित राशि के आधार पर देखें।

आज के दिन का विशेष महत्व

1-आज ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है।
2-आज वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है।
3-आज गुरु अर्जुन देव बलिदान दिवस मनाया जाता है।
4-आज के दिन संकटमोचन श्री गणेश भगवान की आराधना करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

प्रेरणादायी चौपाई

भव सागर चह पार जो पावा।
राम कथा ताकह दृढ नाव।।

अर्थ:-जो जीव संसार सागर से पर जाना चाहते हैं, राम कथा उनके लिए सुदृढ़ नाव के समान एकमात्र साधन है।

आप सब का मंगल हो
इति शुभम्
आचार्य स्वामी विवेकानंद
श्री अयोध्या धाम
सम्पर्क सूत्र-9044741252

LIVE TV