आज का राशिफल, दिनांक-16 जनवरी 2017, दिन-सोमवार

आज का राशिफलमेष : आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। कारोबार के सिलसिले में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी।

वृष : नौकरी के लिए साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी।

मिथुन : मानसिक शांति रहेगी। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। सुस्‍वादु खानपान में रुचि रहेगी। संचित धन में कमी आ सकती है।

कर्क : आत्मसंयत रहें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।

सिंह : आत्मसंयत रहें। क्रोध की अधिकता रहेगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। किसी अज्ञातभय से परेशान हो सकते हैं।

कन्या : परिवार के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

तुला : माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। मन में शांति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा।

वृश्चिक : आलस्य की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। भवन सुख में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

धनु : कारोबार के लिए भाइयों के साथ यात्रा पर जाना हो सकता है। कारोबार में परिवर्तन की संभावना बन रही हैं।

मकर : जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही हैं।

कुंभ : शैक्षिक कार्यों मेें व्यवधान आ सकते हैं। संतान की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मीन : आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। लेकिन आत्मसंयत रहें। व्‍यर्थ के झगड़े एवं विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

LIVE TV