आज का राशिफल (18 अप्रैल 2021) : जानिए कैसा रहने वाला है आपका आज का दिन, यहां बरतें सावधानियां

मेष राशि- घर में सुख-शांति का वातावरण आपकी प्रसन्नता में वृद्धि करेगा। कार्यालय में आपके कार्यों से यश की प्राप्ति होगी। इसी के साथ माता-पिता की ओर से अच्छे समाचार मिलने की भी संभावना है। प्रतिस्पर्धियों पर विजय भी प्राप्त होगी।

वृषभ राशि – दिन फलदायी होगा और विद्यार्थियों को अभ्यास में सफलता मिलने के आसार हैं। हालांकि नए कार्यों की शुरुआत को लेकर आज परहेज करें। आर्थिक आयोजनों के लिए अनुकूल दिन है और आपका परिश्रम फलदायी रहेगा। लेकिन शेर-सट्टे और प्रवास से दूर रहने की जरूरत है।

मिथुन राशि – आज के दिन मन में उदासीनता छाई रहेगी। शरीर में स्फूर्ति और मन में प्रफुल्लितता का आभाव रहेगा। परिजनों के साथ तनाव के प्रसंग बनने से वातावरण कलुषित रहेगा। धनहानि का योग है। इसी के साथ स्वाभिमान भंग न हो इसका ध्यान रखना होगा। जमीन जायजात और वाहन के कागजात बनवाते समय सावधानी रखें।

कर्क राशि – नए कार्यों को प्रारम्भ करने के लिए शुभ समय है। नौकरी, व्यापार और दैनिक कार्यों में अनुकूल परिस्थितियां रहने से मन में प्रसन्नता रहेगी। आर्थिक लाभ के योग हैं।

सिंह राशि – किसी से भी अधिक विवाद करने से परहेज करें। धार्मिक कार्यों में खर्च के आसार हैं। पारिवारिक वातावरण बिगड़ा रह सकता है। मन में असंतोष और निराशा रहेगी। निर्णयशक्ति का आभाव देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देने की आवश्यकता है।

कन्या राशि – दिन शुभ फलदायी रहेगा। उत्साह और स्वस्थता बनी रहेगी। नए कार्य के प्रारंभ के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्यों और मित्रों के साथ भोजन का अवसर प्राप्त हो सकता है। धनलाभ होगा लेकिन खर्च पर भी ध्यान देने की जरूरत है। धार्मिक कार्य और यात्रा का योग है।

तुला राशि – आज नौकरी पेशा लोगों के लिए अत्यंत लाभदायक दिन है। नौकरीवालों को उनके काम में यश और सफलता मिलेगी। पारिवारिक वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय मिलेगी। आफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। ननिहाल पक्ष की तरफ से अच्छे समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। बौद्धिक चर्चा में भाग लेने का अवसर आएगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। धन की योजना बनाने के लिए यह अच्छा दिन है। आपके परिश्रम प्रगति की तरफ ले जाएँगे। संतान के बारे में शुभ समाचार मिलेगें। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों की तरफ आकर्षण होगा।

वृश्चिक राशि – आज आपमें शारीरिक व मानसिक स्फूर्ति और ताजगी का अभाव रहेगा। परिवार में क्लेश कलह का वातावरण रहने से आपका मन उदास रहेगा। अनिद्रा सताएगी। माताजी का स्वास्थ्य खराब होगा। सार्वजनिक जीवन में अपमानित होने का अवसर आएगा। धन की हानि होगी। स्त्रीवर्ग से कोई हानि पहुँचेगी। नदी, तालाब तथा समुद्र जैसे जलाशयों से संभलकर रहें।

धनु राशि – आपका आज का पूरा दिन सुखमय बीतेगा। अनुकूल परिस्थिति निर्मित होने पर आप हरेक कार्य आज सरलतापूर्वक पूरा कर सकेंगे। मन में प्रसन्नता रहेगी। व्यापार- धंधे में आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे। भागीदारी में लाभ होगा। भाई- बहनों के साथ अच्छी तरह समय व्यतीत करेंगे। कोई नया कार्य आज शुरू कर सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। मित्रों, स्वजनों की मुलाकात से परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा।

मकर राशि – मन की द्विधाएँ आप में निर्णयशक्ति का अभाव पैदा करेंगी। परिणाम स्वरूप उलझन का अनुभव होगा। तबीयत थोड़ी नरम-गरम रहेगी। वाणी पर संयम नहीं होगा और वादविवाद में पड़ने से स्वजनों के साथ मनमुटाव होगा। कार्य में कम सफलता मिलेगी। अनावश्यक खर्च और धनहानि का योग है। विद्यार्थियों की पढ़ाई में अवरोध आएगा।

कुंभ राशि – आज आप आनंद, उत्साह और प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। नए कार्य की शुरुआत लाभदायक साबित होगी। मित्रों, स्वजनों के साथ भोजन का आनंद उठाने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा का योग है। लक्ष्मीदेवी की कृपा रहेगी। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। निर्धारित कार्य सफल होंगे। दांपत्यजीवन में सुख का अनुभव होगा। परिवार में शांति का माहौल बना रहेगा।

मीन राशि – आनंद- उत्साह और तन-मन की प्रसन्नता आपके दिन में चेतना और स्फूर्ति का संचार करेंगे। नए कार्य हाथ में लेंगे तो उसमें सफलता मिलेगी। धार्मिक मांगलिक प्रसंगों में जाएँगे। मन में कोई निर्णय लेते हुए निर्णय लेते हुए दुविधा अनुभव करने की स्थिति में निर्णय स्थगित रखें। परिवार के साथ मिष्टान्न भोजन का आनंद लेंगे। प्रवास होगा। दांपत्यजीवन आनंदमय रहेगा।

LIVE TV