आज का राशिफल

दिनांक-19 नवंबर, दिन- शनिवार, 2016 का राशिफल

आज का राशिफल

मेष : भौतिक सुखों का विस्तार होगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे। खर्चों में वृद्धि होगी।

वृष : मन अशांत रहेगा। क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार को सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। भाइयों का सहयोग मिलेगा। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी।

मिथुन : मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। मित्रों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। रहन-सहन में असहज रहेंगे।

कर्क : आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मन में शांति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

सिंह : आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। परिवार के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। रहन-सहन कष्टकारी रहेगा।

कन्या : शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

तुला : घर-परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। गृह सज्जा पर खर्चों में वृद्धि होगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। संचित धन में कमी आएगी।

वृश्चिक : माता का सानिध्य एवं सहयेाग मिलेगा। आलस्य की अधिकता रहेगी। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि होगी।

धनु : किसी मित्र का आगमन हो सकता है। कारोबार में वृद्धि के लिए भाइयों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी।

मकर : पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। सम्पत्ति से आय में वृद्धि हो सकती है। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा।

कुंभ : नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। सम्पत्ति से आय में वृद्धि हो सकती है। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा।

मीन : पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा।

LIVE TV