आज का राशिफल

दिनांक- 03 नवम्बर 2016, दिन-गुरुवार का राशिफल

आज का राशिफल

मेष : आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। लेकिन क्रोध के अतिरेक से बचें। पारिवारिक समस्याएं परेशानी बढ़ा सकती हैं। रहन-सहन कष्टप्रद रहेगा।

वृष : धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

मिथुन : वाणी में कठोरता के भाव रहेंगे। कुटुम्ब-परिवार में सम्पत्ति को लेकर विवाद के हालात बन सकते हैं।

कर्क : मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।

सिंह : मन में निराशा के भाव रहेंगे। क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। अफसरों का सहयोग मिलेगा।

कन्या : क्रोध की अधिकता रहेगी। आय में व्यवधान तथा खर्चों में अधिकता की स्थिति रहेंगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

तुला : कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है। भवन सुख में वृद्धि होगी। भवन के सौंदर्यीकरण के कार्य होंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक : आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

धनु : बातचीत में संतुलित रहें। क्रोध के अतिरेक से बचने का प्रयास करें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा कर सकते हैं।

मकर : माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। भवन सुख का विस्तार होगा। धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार रहेंगे।

कुंभ : नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। वाहन सुख में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

मीन : किसी पैतृक सम्पत्ति से आय वृद्धि के स्रोत विकसित होंगे। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

LIVE TV