आज का राशिफल

आज का राशिफलदिनांक- 01 नवम्बर 2016, दिन- मंगलवार  का राशिफल

मेष : आज दिनभर का समय स्नेहीजनों और मित्रों के साथ बीतेगा। सामाजिक रूप से मान-सन्मान प्राप्त होगा। नए वस्त्र तथा आभूषणों की खरीदी कर सकेंगे।

वृष :  आत्मविश्वास से तो परिपूर्ण रहेंगे, लेकिन मानसिक चिंताएं भी रहेंगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन : धैर्यशीलता में कमी रहेगी। किसी पुराने मित्र के सहयेाग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

कर्क : आरामतलबी बढ़ेगी। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी में किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं।

सिंह : परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी।

कन्या : पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। नौकरी में इच्छा विरुद्ध कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है।

तुला : दैनिक कार्यों में व्यवधान आएंगे। आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे।

वृश्चिक : पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। लेकिन बातचीत में संतुलित रहें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। बौद्धिक कार्यों से आय वृद्धि हो सकती है।

धनु : परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा लाभप्रद रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मकर : भवन के रखरखाव एवं मरम्मत आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। धर्म के प्रति श्रद्धा भाव रहेगा। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि संभव है।

कुंभ : आत्मसंयत रहें। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। खर्चों में वृद्धि होगी।

मीन : आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। लेकिन अति उत्साही होने से बचें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन संभव है। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

LIVE TV