आज का राशिफल 13 जुलाई, जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष — बॉस से आपको काफी अच्छी सलाह और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। विद्यार्थी नया कुछ सीखने की कोशिश करेंगे। कई मानसिक उलझनों को सुलझा लेंगे। धार्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। अपने काम की गुणवत्ता को बढ़ाने का प्रयास करें।

वृषभ — नजदीकी लोग धोखा दे सकते हैं। बहुमूल्य वस्तु गुम या चोरी हो सकती है। आर्थिक दृष्टि से दिन शुभ नहीं है। दाम्पत्य सम्बन्धों को पूरा समय नहीं दे पायेंगे। मेहनत का सुखद परिणाम प्राप्त नहीं होगा।

मिथुन — कुछ अच्छी और मंहगी वस्तु खरीद सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मतभेदों को दूर करने के लिये दिन बेहतरीन रहने वाला है। परिस्थितियाँ पूरी

कर्क — घर में शान्ति का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहेंगे। गृहस्थ जीवन को लेकर परेशान होना पड़ेगा। काम को लेकर फोकस रहेगा। जॉब की खोज कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी।

सिंह — सन्तान के भविष्य को लेकर चिन्ता रहेगी। लव कपल्स अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर सकते हैं। उलझी हुयी बातें करने से बचें। धैर्य और संयम का परिचय दें। तकनीकी शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को जॉब के नये अवसर मिल सकते हैं।

कन्या —  अपनी रचनात्मकता का बेहतर प्रयोग कर पायेंगे। परिवार के लोगों का व्यवहार अच्छा रहेगा। सोचे हुये कार्य तय समय पर पूरे नहीं होंगे। शत्रु आपके विरुद्ध सक्रिय रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके काम को लेकर लोग टिप्पणी कर सकते हैं।

तुला — ईमानदारी से अपना काम करते रहेंगे। कारोबार में उन्नति के अवसर मिलेंगे। लोग आपको भटकाने का प्रयास कर सकते हैं। जॉब की समस्या हल होगी। मित्रों से लाभ अवश्य मिलेगा। भाग्य आपका भरपूर साथ देगा।

वृश्चिक — अपनी योजनाओं को साकार करने के लिये समय सही है। आपकी वाणी में आक्रोश रहेगा। मन में अनावश्यक चिन्ता रहेगी। सिरदर्द की समस्या हो सकती है। मूड स्विंग होने के कारण कार्यों में अड़चन आयेगी।

धनु — अनावश्यक विचार से बचें। कमीशन और शेयर मार्केट आदि से जुड़े लोगों को हानि हो सकती है। वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा। शिक्षा में बाधा आ सकती है। अचानक से कोई खुशी मिलेगी।

मकर — कार्यक्षेत्र में विवाद की स्थिति बन सकती है। मन में उदासी रहेगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। झूठी बातें बोलने से बचें। वाहन दुर्घटना हो सकती है।

कुम्भ — सम्पत्ति के सौदे लाभदायक होंगे। बातचीत से किसी बड़ी समस्या का समाधान निकाल लेंगे। अपने काम में पूरी तरह मग्न रहने वाले हैं। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। धर्म-कर्म में धन खर्च होगा।

मीन — दिन सामान्य फलदायक रहने वाला है। धन को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। ऑफिस में आपका काम में मन नहीं लगेगा। लोगों से अपनी गुप्त बातें शेयर न करें। आज हो सके तो घर में ही आराम करें। बच्चों के साथ मनोरंजन भरा समय बितायेंगे।

LIVE TV