आज का राशिफल, 11 अप्रैल 2019, दिन- गुरुवार

आज चैत्र शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और गुरुवार का दिन है। आज चैत्र नवरात्र का छठा दिन है। आज के दिन मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा की जायेगी। आज दोपहर 03 बजकर 32 मिनट तक शोभन योग रहेगा। शुभ कार्यों के लिये और कहीं बाहर यात्रा पर जाने के लिए ये योग बड़ा ही अच्छा माना जाता है। इस योग में यात्रा करने से किसी प्रकार की असुविधा नहीं होती और व्यक्ति को आनंद की अनुभूति होती है। साथ ही जिस भी कामना से यात्रा की जाती है, वह कामना भी पूरी होती है। शोभन योग के अलावा आज सुबह 10 बजकर 25 मिनट तक सारे काम बनाने वाला रवि योग भी रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Aries (मेष)

आज का दिन : आपके करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। आज नवरात्र के छठे दिन  माँ कात्यायनी की पूजा करने से आपके जीवन में खुशियों का इजाफा होगा। हर जगह आपकी प्रशंसा होगी। आपके प्रेम-संबंधों में मजबूती आयेगी। किसी काम में माता-पिता से ली गई सलाह आपके लिये फायदेमंद रहेगी। इस राशि के कंप्यूटर से जुड़े स्टूडेंट्स को आज सफलता मिलेगी। बिजनेस के लिहाज से की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। आपकी कोई बड़ी डील भी आज फाइनल हो सकती है। घर पर किसी धार्मिक आयोजन की रूपरेखा निर्मित हो सकती है।  मंदिर में रुद्राक्ष की माला दान करें, रिश्ते बेहतर होंगे।

Taurus (वृष)

आज का दिन : आज आपको भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आज नवरात्र के शुभ दिन में माँ कात्यायनी आपके वैवाहिक जीवन में प्यार को दुगना करेगी। आज आपको अचानक से कुछ ऐसा हासिल होगा, जिसकी आपको बहुत दिनों से तलाश थी। आप पूरे दिन नई ऊर्जा से भरे रहेंगे। आपके कामों को लोगों की सराहना मिलेगी। जो लोग टूर एंड ट्रेवल्स के बिजनेस से जुड़े हैं, उनके बिजनेस में आज वृद्धि होगी। घर के बड़े-बुजुर्ग किसी पार्क में घूमने जायेंगे। मां कात्यायनी को फल अर्पित करें, करियर में आपकी सफलता सुनिश्चित होगी।

Gemini (मिथुन)

आज का दिन : आय बेहतर बनी रहेगी। अचानक लाभ के योग भी बनेंगे। कार्य की अधिकता होगी और सहयोग भी प्राप्त होगा। मंगलवार और बुधवार को दुखद घटनाओं के समाचार मिलेंगे और मन बैचेन रहेगा। यह समय संभलकर रहने का होगा। उसके बाद समय सुधर जाएगा।

क्या करें- मां कालिका को हलवे का भोग लगाएं।

Cancer (कर्क)

आज का दिन : सप्ताह के आरंभ में कार्य की अधिकता होगी। पिता से सहयोग प्राप्त होगा। मंगलवार और बुधवार को आय की वृद्धि रहेगी। सफलता प्राप्त होगी। गुरुवार को यात्रा का योग बनेगा। शुक्रवार तनाव से भरा सकता है। खर्च की अधिकता रहेगी और विवाद हो सकते हैं। शनिवार को समय पक्ष का हो जाएगा।

क्या करें- मां काली को ज्वार चढ़ाएं।

Leo (सिंह)

आज का दिन : भाग्य का साथ मिलेगा। आपका प्रभाव बढ़ेगा और सहयोग भी प्राप्त होगा। आय अच्छी बनी रहेगी। कानूनी मामलों में सफलता प्राप्त होगी। विरोधियों पर हावी रहेंगे। गुरुवार और शुक्रवार को समय सबसे अच्छा रहेगा। शनिवार को चिंताएं सता सकती हैं। संतान से विवाद होने की संभावनाएं हैं।

क्या करें- मां कालिका को लाल चुनरी चढ़ाएं।

Virgo (कन्या)

आज का दिन : सप्ताह की शुरुआत में परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। मंगलवार की सुबह से राहत प्राप्त होगी। कार्य में गति आएगी। आय में भी वृद्धि होगी। गुरुवार और शुक्रवार को सहयोग की प्राप्ति होगी। विवादों में विजय प्राप्त होगी और उचित सलाह से सफलता मिलेगी। शनिवार को अचानक धन लाभ हो सकता है।

क्या करें- देवी कालिका को सफेद पुष्प चढ़ाएं।

Libra (तुला)

आज का दिन : आपके लिए समय अच्छा रहेगा। सहयोग मिलेगा और आय भी अच्छी रहेगी। संतान से सुख प्राप्त होगा। मंगलवार और बुधवार को चिंताएं बढ़ेंगी। विवादों से दूर रहें। खर्च भी अनावश्यक होंगे। गुरुवार और शुक्रवार को पुराने मित्रों से मुलाकात होगी, सहयोग प्राप्त होगा। शनिवार से समय में सुधार होगा।

क्या करें- मां कालिका को शहद का भोग लगाएं।

Scorpio (वृश्चिक)

आज का दिन : आय के अनुसार समय अच्छा रहेगा, लेकिन अज्ञात भय बना रहेगा। विरोधी पीछे पड़े रहेंगे। मंगलवार और बुधवार को प्रभाव में वृद्धि होगी और कार्यशैली में सुधार होगा। गुरुवार और शुक्रवार को अनावश्यक परेशानियां आ सकती हैं। शनिवार को कुछ राहत प्राप्त होगी। परिवार का साथ मिलेगा।

क्या करें- कालिका देवी को खीर का भोग लगाएं।

Sagittarius (धनु)

आज का दिन : संतान से सहयोग मिलेगा और सुख प्राप्त होगा। आय अच्छी बनी रहेगी। भाग्य भी साथ देगा। कार्य में सुधार होगा। आध्यात्मिक कार्य में रुचि रहेगी। यात्रा का योग भी बनेगा। गुरुवार और शुक्रवार सबसे श्रेष्ठ दिन रहेंगे। शनिवार को संभलकर रहना होगा। पड़ोसियों से विवाद हो सकता है। वाहन से कष्ट होगा।

क्या करें- मां कालीका को गुड़ चने का भोग लगाएं।

Capricorn (मकर)

आज का दिन : मन उदास रहेगा। छिपाने योग्य बातें बाहर आ सकती हैं। खर्च की अधिकता होगी और तनाव बना रहेगा। मंगलवार से आराम प्राप्त होगा। बुधवार को विरोधी शांत होंगे और उसके बाद स्वयं का सुरक्षित महसूस करेंगे। आय में सुधार होगा और सहयोग भी प्राप्त होगा। वैभव में व्यय होगा।

क्या करें- देवी काली को खीर का भोग लगाएं।

Aquarius (कुंभ)

आज का दिन : मंगलवार और बुधवार को सतर्कता रखनी होगी। किसी का मजाक न उड़ाएं। संतान और पिता का ध्यान रखें। अपमान भी हो सकता है, संयम से रहें। बुधवार के बाद से समय पक्ष का हो सकता है। आय अच्छी रहेगी और कार्य में भी मन लगेगा। दक्षिण दिशा में यात्रा पर जाने का योग है। योजनाएं सफल होंगी।

क्या करें- देवी कालिका को मिठाई को भोग लगाएं।

Pisces (मीन)

आज का दिन : इच्छा के अनुसार काम करने में सफल होंगे। आय बेहतर रहेगी और भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा। नए काम करने के ऑफर प्राप्त होंगे। गुरुवार और शुक्रवार प्रतिकूल रहने की संभावना है। इन दो दिनों में सचेत रहें और किसी बड़े काम से दूर रहें। शनिवार को फिर से समय सुख देने वाला हो जाएगा।

क्या करें- कालिका मां को हलवा-पूरी का भोग लगाएं।

LIVE TV