आज का राशिफल, दिनांक-23 फरवरी 2017, दिन-गुरूवार

आज का राशिफलमेष : मन अशांत रहेगा। भाइयों के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। लेकिन परिश्रम की अधिकता रहेगी।

वृष : वाणी में कठोरता का भाव रहेगा। बातचीत में संयत रहें। संतान सुख में वृद्धि होगी। शैक्षिक एवं शोध आदि कार्यों के लिए यात्रा पर जा सकते हैं।

मिथुन : मानसिक असंतोष रहेगा। अध्ययन में रूचि रहेगी। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से धन की प्राप्ति हो सकती है।

कर्क : मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।

सिंह : शैक्षिक कार्यों से मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वाहन सुख में बढ़ोतरी होगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी।

कन्या : आत्म संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही हैं।

तुला : आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। लेकिन आलस्य की अधिकता रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यभार में वृद्धि संभव है।

वृश्चिक : मानसिक शांति रहेगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी।

धनु : क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार में सुख-शांति रहेगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। खर्चों में वृद्धि होगी।

मकर : आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, लेकिन किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हें।

कुंभ : स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। लेकिन धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

मीन : आत्मविश्वास में वृद्धि तो होगी, लेकिन अति उत्साही होने से बचें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। विदेशी कारोबार का विस्तार हो सकता है।

LIVE TV