आज का राशिफल, दिनांक 03 जनवरी, 2018, दिन- बुधवार

Aries (मेष)

आज का दिन : प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। नेत्र पीड़ा संभव है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।

बुरी बातें : कई तरह की बातें दिमाग में चलने से आप अपने काम पर पूरी तरह मन नहीं लगा पाएंगे। आप किसी पर पूरा भरोसा करेंगे तो धोखा भी मिल सकता है। आप कुछ कामों के नतीजों को लेकर असंतुष्ट भी हो सकते हैं। आज आप अपने जरूरी कामों में जल्दबाजी न करें। आज आपको किसी तरह के दबाव में काम करना पड़ सकता है। आज आपको वाहनों और मशीनों से भी सावधान रहना चाहिए। कोई काम करते-करते आपको चोट भी लग सकती है।

क्या करें : 5 लोंग लाल कपड़े में बांध कर अपने साथ रखें।

प्रेम प्रसंग : विवाह प्रस्ताव भेजना चाहते हैं तो रुक जाएं, जल्दबाजी करना भी ठीक नहीं है। आप आज लोगों से मिलेंगे और आपकी मुलाकात आज सफल भी होगी।

नौकरी/शिक्षा : आज आपको कार्यक्षेत्र में थोड़ा परेशान होना पड़ सकता है। आज किसी को उधार न दें। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। पुराने दुश्मन आज आपके दोस्त बन सकते हैं। पहल आपको ही करनी पड़ेगी।

सेहत : मानसिक तनाव हो सकता है। पेट संबंधी परेशानी भी हो सकती है।

Taurus (वृष)

आज का दिन : जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कानूनी अड़चन दूर होगी।

बुरी बातें : रोजमर्रा के कुछ कामों में आपका मन नहीं लगेगा। कुछ बातें आज आपको परेशान कर सकती हैं। किसी काम पर ध्यान केंद्रित करने में परेशानी महसूस करेंगे। कुछ लोग आपके लिए परेशानी पैदा करने से नहीं चूकेंगे। पुरानी बातें आपके दिमाग में चलती रहेगी। रुका हुआ पैसा प्राप्त करने के लिए आप आज कुछ प्लानिंग भी कर सकते हैं।

क्या करें : आटे की गोलियां बना कर नदी या तालाब में डालें।

प्रेम प्रसंग : लव प्रपोजल भेजना चाहते हैं तो दे दें। समय अच्छा है, सफलता मिल सकती है। आज आपका पूरा ध्यान अपने संबंधों पर केन्द्रित रहेगा।

नौकरी/शिक्षा : अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। स्टूडेंट्स को मेहनत के बावजूद कम परिणाम मिलेंगे। कुछ स्टूडेंट्स का मूड खराब भी हो सकता है।

सेहत : जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है। आज सावधान रहना चाहिए।

 

Gemini (मिथुन)

आज का दिन : यात्रा सफल रहेगी। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा।

बुरी बातें : आज अपनी ही गलतियों से खासकर आलस्य और लेटलतीफी के कारण आप किसी समस्या में फंस सकते हैं। कोई अधिकारी या परिवार का बुजुर्ग आपके लिए परेशानी की स्थिति पैदा कर सकता है। योजना पर काम शुरू नहीं हो पाएगा। सोचे हुए कुछ काम नहीं हो पाएंगे। कोई पुरानी बात याद आने से भी थोड़ी देर के लिए आपका मूड खराब हो सकता है। कुछ मामलों को लेकर मन में भ्रम और अनिश्चितता का माहौल रहेगा। घर से ऑफिस आने जाने में थोड़ी समस्या महसूस हो सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं, और हर स्थिति में विनम्र बने रहें। आज आपको खानपान पर भी कंट्रोल रखें।

क्या करें : सूजी का हलवा खाएं।

प्रेम प्रसंग : पार्टनर आपकी हर बात समझेगा और आप से सलाह लेगा। प्यार के लिए आज आपको समय मिलेगा। लव लाइफ  अच्छी रहेगी। पार्टनर को अचानक खुशी मिल सकती है।

नौकरी/शिक्षा : कार्यक्षेत्र और बिजनेस में अचानक फायदा भी हो सकता है। आपके लिए समय अच्छा है, बस थोड़े सावधान रहें। स्टूडेंट्स पर पढ़ाई का दबाव रहेगा। पढ़ाई में मन नहीं लग पाएगा और आलस्य से भी परेशान हो सकते हैं। एकाग्र होने की कोशिश करें।

सेहत : सिरदर्द और बदन दर्द से परेशान होना पड़ सकता है। कोई चीज कहीं रख कर भूल भी सकते हैं।

Cancer (कर्क)

आज का दिन : विवाद को बढ़ावा न दें। अशुभ सूचना मिल सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। अस्वस्थता रहेगी।

बुरी बातें : किस्मत का साथ तो कुछ कम ही मिलेगा। गोचर कुंडली के चौथे भाव में चंद्रमा होने से संवेदनशील मामलों में किसी भी तरह की रिस्क न लें। आज अगर आप किसी की गोपनीय बातें जान गए हो तो वे बातें किसी को भी न बताएं। वरना परेशानी हो सकती है। इस प्रकार के रहस्य मन में ही बनाए रखें। आपको किसी चीज की जल्दी रहेगी। जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है सावधान रहें। नौकरी में स्थिति अच्छी नहीं रहेगी। घर-परिवार की भी समस्या रहेगी। आज पैसों के काम में आप सावधान रहें।

क्या करें : हरे कपड़े में मूंग रखकर गणेश मंदिर में दान दें।

प्रेम प्रसंग : आपके निजी जीवन में कोई बड़ी बात उलझ सकती है, शांति से किसी मामले को निपटा लें, वरना परेशान हो सकते हैं। अपना मूड ठीक करें, समस्याओं पर सीधी, लेकिन सकारात्मक सोच से बात करें।

नौकरी/शिक्षा : साझेदारी के बिजनेस में बड़ा फायदा मिलने के योग हैं। हल्के विषयों की पढ़ाई में मन लगेगा। ग्लैमर और फैशन डिजाइनिंग से जुड़े छात्रों को अच्छी सफलता मिल सकती है।

सेहत : आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। सुख मिलेगा।

 

Leo (सिंह)

आज का दिन : कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा।

बुरी बातें : आज आपके तेवर कुछ ज्यादा ही सख्त हो सकते हैं। जिससे लोग आपसे दूर हो सकते हैं, सावधान रहें। कल्पना छोड़ कर वास्तविकता में रहें। कुछ काम समय से पूरे नहीं हो पाने से आप अच्छे मौके भी गंवा सकते हैं।

क्या करें : फालतू पानी न बहाएं। पीने के लिए गिलास में उतना ही पानी लें जितनी जरूरत हो।

प्रेम प्रसंग : आज आप ज्यादा ही संवेदनशील हो सकते हैं और किसी की बात को गलत समझ सकते हैं। आज खुद पर नियंत्रण रखें। समस्या पर किसी से बात करें।

नौकरी/शिक्षा : कोई बड़ा या जोखिम भरा फैसला न लें। कोई खबर मिलेगी, जो न बहुत अच्छी है, न बुरी, लेकिन आने वाले समय में महत्वपूर्ण हो जाएगी। आज मेहनत से सफलता तो मिलेगी, लेकिन हो सकता है मेहनत के लिहाज से फल थोड़ा कम भी मिल सकता है।

सेहत : एसिडिटी से परेशान हो सकते हैं। सावधान रहें।

 

Virgo (कन्या)

आज का दिन : शुभ समाचार मिलेंगे। बेचैनी रहेगी। धनलाभ होगा। सम्मान बना रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

बुरी बातें : कुछ लोग आपसे अजीब व्यवहार कर सकते हैं। एक बार में एक से ज्यादा काम हाथ में न लें, वरना खुद को फंसा हुआ महसूस कर सकते हैं। आज के कामों को लेकर आपकी प्लानिंग कमजोर हो सकती है। कर्मचारियों से समस्या हो सकती है। शारीरिक परेशानी के कारण आत्मविश्वास में भी कमी आ सकती है। दुश्मन आपके खिलाफ  प्रचार करने की कोशिश कर सकते हैं।

क्या करें : लाल चंदन पानी में मिलाकर सूर्य को जल चढ़ाएं।

प्रेम प्रसंग : आप अकेलापन भी महसूस कर सकते हैं। पार्टनर के लिए पैसा खर्चा करना पड़ेगा, लेकिन आपको धन लाभ भी होगा। पार्टनर से कोई बड़ा वादा न करें। न ही किसी नए संबंध की ओर बढ़ें।

नौकरी/शिक्षा : कर्मचारियों और सहयोगियों से परेशानी खत्म हो सकती है। ऑफिस में दिन आपके लिए ठीक रहेगा। इस राशि के कुछ छात्रों के लिए दिन थोड़ी  परेशानियों वाला भी हो सकता है।

सेहत : पुराने रोग परेशान कर सकते हैं। सावधान रहें।

Libra (तुला)

आज का दिन : रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा सफल रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

बुरी बातें : अपने कामकाज को लेकर थोड़ी सावधानी रखें। किसी व्यक्ति की फालतू बातों का सामना भी करना पड़ सकता है। आज आप फालतू और ज्यादा खर्चा करने की आदत पर कंट्रोल करें। आज किसी काम में ज्यादा ही समय, मेहनत और पैसा लगाना पड़ सकता है।

क्या करें : गणेश जी को दूर्वा और गुड़ चढ़ाएं।

प्रेम प्रसंग : आज आपकी भावनाओं का स्तर बढ़ेगा और अपने एक्सप्रेशन्स पर कंट्रोल नहीं रहेगा। आपका साथी आपकी मनोदशा समझ जाएगा। पार्टनर से सहयोग और सरप्राइज मिलेगा।

नौकरी/शिक्षा : बिजनेस और कार्यक्षेत्र में अच्छा फायदा मिल सकता है। पार्टनर मददगार रहेगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। टेस्ट या कोई एग्जाम है तो उसमें सफलता मिल सकती है।

सेहत : सेहत आज अच्छी रहेगी। पुराने रोग खत्म होंगे।

Scorpio (वृश्चिक)

आज का दिन : फालतू खर्च होगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। विवाद से तनाव रहेगा।

बुरी बातें : आज आप अकेले कोशिश करेंगे, तो कोई अच्छा खासा मौका भी हाथ से छूट सकता है। राजनीति और धन से जुड़े मामलों पर किसी के साथ बहस में न उलझे। दौड़-भाग करनी पड़ सकती है। आज आपकी छोटी सोच आपको ही शर्मिंदा भी करवा सकती है।

क्या करें : सफेद फूल सफेद कपड़े में बांधकर अपने साथ रखें।

प्रेम प्रसंग : किसी बात या विषय पर पार्टनर को आपके रिएक्शन का इंतजार रहेगा। आज कुछ संबंधों में बदलाव की इच्छा भी हो सकती है। आज आप नए प्रेम संबंधों को वहीं स्थगित कर पुराने संबंधों पर फिर से ध्यान देंगे।

नौकरी/शिक्षा : पुराने निवेश से धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट्स को तनाव रहेगा।

सेहत : सेहत के लिहाज से दिन बहुत अच्छा रहेगा।

Sagittarius (धनु)

आज का दिन : फालतू खर्च होगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। विवाद से तनाव रहेगा।

बुरी बातें : एक्स्ट्रा मेहनत भी करनी पड़ सकती है। नई नौकरी का माहौल आपको ज्यादा रास नहीं आएगा। कुछ बातें आपको समझ नहीं आएंगी और आपकी इच्छा अनुसार काम नहीं होने के कारण आपका मूड भी बिगड़ सकता है। आप जरूरत से ज्यादा भावुक भी हो सकते हैं। ये स्थिति आपके लिए अच्छी नहीं रहेगी।

क्या करें : 1 सिक्का किसी भी मंदिर के बाहर बैठे गरीब को दें।

प्रेम प्रसंग : जीवनसाथी से अपने दिल की बात शेयर करेंगे। आज आपका जीवनसाथी आपकी किसी भी बात के लिए तुरंत सहमत भी हो सकता है।

नौकरी/शिक्षा : कार्यक्षेत्र और बिजनेस से जुड़े साथियों से अच्छा सहयोग मिल सकता है। आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। किसी तरह की परीक्षा की तैयारी करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

सेहत : पेट के रोग होने के योग हैं। ध्यान रखें।

Capricorn (मकर)

आज का दिन : नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। मान-सम्मान मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। जोखिम न लें।

बुरी बातें : परिवार के लोगों की फरमाइश पूरा करने में आपका काफी समय निकल सकता है। आज आप अपने बहुत से कामों को पूरा समय नहीं दे पाएंगे। छोटी-मोटी बीमारियां आपको तकलीफ दे सकती है। थोड़ा सावधान रहें। कठोर भाषा का प्रयोग न करें। खुद पर नियंत्रण रखें। खर्च ज्यादा हो सकता है।

क्या करें : पपीता खाएं।

प्रेम प्रसंग : आज इस राशि के अविवाहित लोग जो प्यार का इजहार करना चाहते हैं उनके लिए दिन अच्छा है। दिल की बात कह दें। बस वाणी पर संयम रखें और पार्टनर के साथ व्यवहार सावधानी से करें।

नौकरी/शिक्षा : कार्यक्षेत्र में अचानक विवाद होने के भी योग बन रहे हैं। मकर राशि के लोग आज सावधान रहें। पुराने कागज या फाइल से आपको परेशानी हो सकती है। स्टूडेंट्स पहले तनाव से परेशान होंगे, लेकिन बाद में सफलता मिल जाएगी।

सेहत : छोटी-मोटी बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं।

 

Aquarius (कुंभ)

आज का दिन : संतान की चिंता रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी।

बुरी बातें : आप कोई हैरतअंगेज काम करने की कोशिश न करें। अपने करियर को लेकर आपके मन में जो चिंताएं आई हैं, आज आपको उन पर विचार करना होगा। आज आप कोई यात्रा करते हैं, तो यात्रा में आपको थोड़ा कष्ट भी उठाना पड़ सकता है। आज आप अन्य लोगों के साथ बातचीत के दौरान सावधानी रखें।

क्या करें : काले तिल दान दें।

प्रेम प्रसंग : लव लाइफ के मामलों में आज आप कुछ ज्यादा ही संवेदनशील भी हो सकते हैं। जरा-सी बात भी आपको चुभ सकती है। पार्टनर के साथ समय आसानी से बीत जाएगा। आज आप एक-दूसरे से वादे करेंगे।

नौकरी/शिक्षा : पदोन्नति के अवसर भी सामने आ सकते हैं। आपको किस्मत का साथ भी मिल सकता है। आज आपको कम्प्यूटर या इंटरनेट संबंधी परेशानी हो सकती है। पढ़ाई में कुछ रुकावटें आ सकती हैं।

सेहत : आज आपकी सेहत में सुधार हो सकता है। गंभीर रोगों से पीडि़त लोगों के लिए समय नाजुक हो सकता है।

Pisces (मीन)

आज का दिन : वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। जोखिम न उठाएं।

बुरी बातें : आपके सामने नई चुनौतियां आ सकती है। आप इन चुनौतियां का सामना कर भी सकेंगे या नहीं खुद को लेकर ऐसा संदेह हो सकता है। आपका ज्यादातर समय उन लोगों के साथ निकल सकता है जो आपका भला कम और बुरा ज्यादा कर सकते हैं। एक तरफा सोच आज आपको परेशानी में डाल सकती है। आप खुद को झूठी दिलासा देने से भी बचें। आज वाणी पर संयम रखें। दुश्मनों से परेशान हो सकते हैं। आज आप अपनी सेहत को लेकर सावधान रहें। आपके लिए दिन थोड़ा परेशानियों वाला हो सकता है। आज आप कोई नया काम करने से बचें। नौकरी में काम ज्यादा होने से आप परेशान हो सकते हैं।

क्या करें : बालों में थोड़ा-सा काजल लगा लें।

प्रेम प्रसंग : आज आपको लव लाइफ  के संबंध में कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। जो भी फैसला लेंगे, वह आसानी से बदल नहीं सकेगा, यह ध्यान रखें।

नौकरी/शिक्षा : पैतृक संपत्ति से आपको फायदा हो सकता है। आज कोई नया काम शुरू न करें। किसी को उधार पैसा न दें। स्टूडेंट्स को सीनियर्स का सहयोग मिलेगा।

सेहत : आज अपनी सेहत को लेकर सावधान रहें। कोई पुराना रोग आपको फिर परेशान कर सकता है।

LIVE TV