आज का इतिहास : देश ने खोया पहला राष्ट्रपति

आज का इतिहास बिहार प्रान्त के एक छोटे से गाँव जीरादेयू में 3 दिसम्बर, 1884 में राजेन्द्र प्रसाद का जन्म हुआ था। एक बड़े संयुक्त परिवार के राजेन्द्र प्रसाद सबसे छोटे सदस्य थे, इसलिए वह सबके दुलारे थे। राजेन्द्र प्रसाद के परिवार के सदस्यों के सम्बन्ध गहरे और मृदु थे। राजेन्द्र प्रसाद को अपनी माता और बड़े भाई महेन्द्र प्रसाद से बहुत स्नेह था। जीरादेयू गाँव की आबादी मिश्रित थी। मगर सब लोग इकट्ठे रहते थे। राजेन्द्र प्रसाद की सबसे पहली याद अपने हिन्दू और मुसलमान दोस्तों के साथ ‘चिक्का और कबड्डी’ खेलने की है।

किशोरावस्था में उन्हें होली के त्योहार का इंतज़ार रहता था और उसमें उनके मुसलमान दोस्त भी शामिल रहते थे और मुहर्रम पर हिन्दू ताज़िये निकालते थे। ‘राजेन बाबू’ (राजेन्द्र प्रसाद) को गाँव के मठ में रामायण सुनना और स्थानीय रामलीला देखना बड़ा अच्छा लगता था। घर का वातावरण भी ईश्वर पर पूर्ण विश्वास का था। राजेन्द्र प्रसाद की माता बहुत बार उन्हें रामायण से कहानियाँ सुनातीं और भजन भी गाती थी। उनके चरित्र की दृढ़ता और उदार दृष्टिकोण की आधारशिला बचपन में ही रखी गई थी।

सन 1962 में अवकाश प्राप्त करने पर राष्ट्र ने उन्हें “भारत रत्‍न” की सर्वश्रेष्ठ उपाधि से सम्मानित किया। यह उस पुत्र के लिये कृतज्ञता का प्रतीक था जिसने अपनी आत्मा की आवाज़ सुनकर आधी शताब्दी तक अपनी मातृभूमि की सेवा की थी।

निधन

अपने जीवन के आख़िरी महीने बिताने के लिये उन्होंने पटना के निकट सदाकत आश्रम चुना। यहाँ पर 28 फ़रवरी 1963 में उनके जीवन की कहानी समाप्त हुई। यह कहानी थी श्रेष्ठ भारतीय मूल्यों और परम्परा की चट्टान सदृश्य आदर्शों की। हमको इन पर गर्व है और ये सदा राष्ट्र को प्रेरणा देते रहेंगे।

आज का इतिहास

28 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1991 – खाड़ी में युद्ध विराम लागू।

1992 – भारत एवं ब्रिटेन के बीच आतंकवाद के विरुद्ध सहयोग के समझौते पर हस्ताक्षर।

1994 – अफ़्रीका ने नामीबिया को पोर्ट एन्क्लेव बालिस बे सुपुर्द किया।

1996 – क्लिंटन प्रशासन ने पाकिस्तान को 35.6 करोड़ डॉलर के हथियार आपूर्ति न करने का फैसला किया।

1999 – कोलीन प्रेसकोट एवं एंडी एल्सन (ब्रिटेन) ने 233 घंटे 55 मिनट तक गुब्बारे की मदद से आकाश में रहने का विश्व रिकार्ड बनाया।

2003 – नामीबिया के राष्ट्रपति सैम नुजोमा भारत की चार दिवसीय राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे, भारत की स्थायी सदस्यता वाला विधेयक अमेरिकी संसद में पेश।

2005 – मिलियन डालर बेबी को चार आस्कर पुरस्कार।

2006 – फिलीपींस में आपातकाल लागू करने का मामला न्यायालय पहुँचा।

2008 –

वित्तमंत्री पी. चिदम्बरम ने आर्थिक समीक्षा संसद में पेश की। उत्तर प्रदेश के राज्यपाला टी.पी. राजेश्वर ने ‘वैट’ विथेयक की अपनी मंज़ूरी दी।

नेपाल में सरकार और संयुक्त मधेशी लोकतांत्रिक मोर्चा के बीच शांति समझौता हुआ।

28 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति

1944 – रवीन्द्र जैन – भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार तथा गायक।

1913 – पंडित नरेंद्र शर्मा, हिन्दी के प्रसिद्ध कवि, लेखक एवं सम्पादक।

28 फ़रवरी को हुए निधन

1936 – कमला नेहरू, जवाहर लाल नेहरू की पत्नी

1904 -जनरल सर आर्थर पावर पामर -भारतीय सेना के अफ़सर थे।

1572 ई. – राणा उदयसिंह, मेवाड़ के शासक और महाराणा प्रताप के पिता।

28 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (रमन प्रभाव खोज दिवस)

राष्ट्रीय डि-एडिक्शन दिवस (मोरारजी देसाई का जन्म दिवस)

LIVE TV