आज का इतिहास : देश को मिला एक महान संत

आज का इतिहासरामकृष्ण परमहंस ने पश्चिमी बंगाल के हुगली ज़िले में कामारपुकुर नामक ग्राम के एक दीन एवं धर्मनिष्ठ परिवार में 18 फ़रवरी, सन् 1836 ई. में जन्म लिया। बाल्यावस्था में वह गदाधर के नाम से प्रसिद्ध थे। गदाधर के पिता खुदीराम चट्टोपाध्याय निष्ठावान ग़रीब ब्राह्मण थे।

वह अपने साधु माता-पिता के लिए ही नहीं, बल्कि अपने गाँव के भोले-भाले लोगों के लिए भी शाश्वत आनंद के केंद्र थे। उनका सुंदर स्वरूप, ईश्वरप्रदत्त संगीतात्मक प्रतिभा, चरित्र की पवित्रता, गहरी धार्मिक भावनाएँ, सांसारिक बातों की ओर से उदासीनता, आकस्मिक रहस्यमयी समाधि, और सबके ऊपर उनकी अपने माता-पिता के प्रति अगाध भक्ति इन सबने उन्हें पूरे गाँव का आकर्षक व्यक्ति बना दिया था।

गदाधर की शिक्षा तो साधारण ही हुई, किंतु पिता की सादगी और धर्मनिष्ठा का उन पर पूरा प्रभाव पड़ा। जब परमहंस सात वर्ष के थे तभी उनके पिता का निधन हो गया। आचार्य परमहंस जी अधिक दिनों तक पृथ्वी पर नहीं रह सके। परमहंस जी को 1885 के मध्य में उन्हें गले के कष्ट के चिह्न दिखलाई दिए। शीघ्र ही इसने गंभीर रूप धारण किया जिससे वे मुक्त न हो सके। 15 अगस्त, सन् 1886 को उन्होंने महाप्रस्थान किया। सेवाग्राम के संत के शब्दों में ‘उनका जीवन धर्म को व्यवहार क्षेत्र में उतारकर मूर्तस्वरूप देने के प्रयास की एक अमरगाथा है।

आज का इतिहास

18 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1695 – फ़्रांसीसी खोजी ला सेले ने टेक्सास में बस्ती बसाई।

1884 – चार्ल्स गोल्डेन के नेतृत्व में ब्रिटिश फ़ौजें सुडान पहुँची।

1900 – दक्षिण अफ़्रीकी युद्ध में पाई क्रोन्स ने ब्रिटिश फ़ौजों के सामने हथियार डाल दिए।

1905- शामजी कृष्णवर्मा ने इंडिया होमरूल सोसायटी की स्थापना लंदन में की।

1911 – एयर मेल की पहली आधिकारिक उड़ान इलाहाबाद में हुई, जो 10 कि.मी. की थी। विमान से पहली बार डाक पहुँचाने का काम भारत में हुआ, जिसमें 6500 पत्र नैनी ले जाए गये।

1915 – प्रथम विश्वयुद्ध में जर्मनी ने इंग्लैंड की नाकेबन्दी की।

1941 – अमेरिका के गायक इमा थॉमस का जन्म हुआ।

1943 – नाजी सेना ने व्हाइट रोज आन्दोलन के सदस्यों को गिरफ़्तार किया।

1945 – द्वितीय विश्वयुद्ध में इवा जिमा के लिए लड़ाई शुरू हुई।

1946 – शाही नौसेना विद्रोह मुंबई में हुआ।

1954 – पहले चर्च आफ़ साइंटोलॉजी की स्थापना कैलिफ़ोर्निया में की गई।

1965 – द गांबिया युनाइटेड किंगडम के शासन से स्वतंत्र हुआ।

1970 – फ़िलिपीन्स में युवकों ने अमेरिकी सैन्य अड्डों के विरोध में अमेरिकी दूतावास पर धावा बोला।

1971 – भारत और ब्रिटेन के बीच उपग्रह सम्पर्क क़ायम हुआ।

1977 – अमेरिकी अभिनेता एंडी डिवाइन की मृत्यु हो गई।

1979 – सहारा रेगिस्तान में पहली और अब तक के रिकार्ड में अंतिम बार हिमपात की घटना हुई।

1983 – यू.एस. के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी लूट की ऐसी घटना हुई, जिसमें 13 लोग मारे गये।

1988 – बोरिस येल्तसिन सत्तारूढ़ कम्यूनिस्ट पार्टी के पोलित ब्यूरो से हटा दिये गए।

1989 – अफ़ग़ान सरकार ने आपात स्थिति की घोषणा की।

1991 – आयरिश रिपब्लिकन आर्मी ने विक्टोरिया स्टेशन पर हुए विस्फोट की ज़िम्मेदारी ली, जिसमें अनेक लोग हताहत हुए।

1998 – सी. सुब्रह्मणयम भारत रत्न से सम्मानित।

1999 – भारत और बांग्लादेश के बीच बस सेवा पर समझौता हुआ।

1999 – सं.रा. अमेरिका हथियार निर्यातक देशों की सूची में प्रथम स्थान पर घोषित।

2002 – फिजी के विद्रोही नेता जार्ज स्पेट की फ़ांसी की सज़ा को राष्ट्रपति ने उम्रक़ैद में बदला।

2003 – दक्षिण कोरिया के प्रमुख शहर ताएगु में एक मेट्रो ट्रेन में आग लग जाने से 134 लोग मारे गये।

2006 –

फ़िलिस्तीन के राष्ट्रपति ने हमास के नेता इस्माइल हीनया को नई सरकार का गठन करने को कहा।

महाराष्ट्र के पोल्ट्री फ़ार्म में भारत का पहला फ़्लू केस दर्ज हुआ।

भारत व पाकिस्तान के बीच थार एक्सप्रेस आरम्भ।

2008 –

भारतीय रिजर्व बैंक ने स्विस बैंक यूडीएक एजी को देश में कारोबार करने की अनुमति दी।

आठ साल के सैन्य शासन के बाद पाकिस्तान में आम चुनाव सम्पन्न हुए।

2009 – लोकसभा में केन्द्रीय विश्वविद्यालय विधेयक 2009 पेश हुआ।

18 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति

1926 – नलिनी जयवंत – भारतीय सिनेमा की सुन्दर व प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक।

1925 – कृष्णा सोबती, हिन्दी कवियित्री

1933 – निम्मी – भारतीय हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक।

1883 – मदन लाल ढींगरा – भारतीय क्रांतिकारी

1899 – जयनारायण व्यास, स्वतन्त्रता सेनानी

1894- रफ़ी अहमद क़िदवई, स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिज्ञ

1486 – चैतन्य महाप्रभु – भक्तिकाल के प्रमुख संतों में से एक थे।

18 फ़रवरी को हुए निधन

1294 – क़ुबलय ख़ान, मंगोल सेनापति

1405 – तैमूर लंग

1546 – मार्टिन लूथर, जर्मन धर्मसुधारक

1977 – अमेरिकी अभिनेता एंडी डिवाइन की मृत्यु हो गई।

18 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

उत्पादकता सप्ताह।

LIVE TV