आज का इतिहास : आज के दिन भारत को मिला था अमेरिका में ‘गदर’ मचाने वाला महान योद्धा

आज का इतिहास14 अक्टूबर 1884 को दिल्ली में लाला हरदयाल का जन्म हुआ था। ये भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के उन अग्रणी क्रान्तिकारियों में थे जिन्होंने विदेश में रहने वाले भारतीयों को देश की आजादी की लडाई में योगदान के लिये प्रेरित व प्रोत्साहित किया। इसके लिये उन्होंने अमेरिका में जाकर गदर पार्टी की स्थापना की।

उन्होंने प्रवासी भारतीयों के बीच प्रचण्ड देशभक्ति की जो अलख जगायी उसका आवेग उत्तरोत्तर बढ़ता ही गया। काकोरी काण्ड का ऐतिहासिक फैसला आने के बाद मई, सन् 1927 में लाला हरदयाल को भारत लाने का प्रयास किया गया किन्तु ब्रिटिश सरकार ने अनुमति नहीं दी। इसके बाद सन् 1936 में पुन: प्रयास करने पर अनुमति मिली परन्तु भारत लौटते हुए रास्ते में ही 4 मार्च 1939 को अमेरिका के महानगर फिलाडेल्फिया में उनकी रहस्यमय मृत्यु हो गयी।

14 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
1882 – शिमला में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना की गई। यह ब्रिटिश उपनिवेशवादी सरकार द्वारा कलकत्ता, मुंबई और मद्रास के बाद स्थापित किया गया भारत का चौथा विश्वविद्यालय था।
1956 – डॉ. भीमराव आम्बेडकर ने अपने 3,85,000 अनुयायियों के साथ कोचांदा में बौद्ध धर्म स्वीकार किया और अपने समर्थकों को 22 बौद्ध प्रतिज्ञाओं का अनुसरण करने की सलाह दी। * 1981 – होस्नी मुबारक मिस्र के चौथे राष्ट्रपति बने।
1997 – ब्रिटेन की महारानी ऐलिजाबेथ द्वितीय और प्रिंस फ़िलिप ने अमृतसर के जलियांवाला बाग़ में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
1999 – परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि (सी.टी.बी.टी.) अमेरिकी सीनेट में नामंजूर।
2000 – संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा पाक समेत 22 देशों में अपने दूतावास बंद।
2002 – कतर में मिलने के वायदे के साथ 14वें एशियाई खेलों का बुसान में रंगारंग समापन।
2004 – पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ को सेना प्रमुख बनाये रखने वाला विधेयक पारित किया।
2007 – अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने चिकित्सा और कृषि क्षेत्रों में परमाणु प्रौद्योगिकी के प्रयोग के लिए नेपाल को मंजूरी प्रदान की।
2008 – भारतीय रिजर्व बैंक ने म्युचुअल फंड्स की ज़रूरतें पूरी करने के लिए अतिरिक्त 200 अरब रुपये जारी करने की घोषणा की।

14 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति
1979 – रित्विक भट्टाचार्य – भारत के स्कवेश खिलाड़ी हैं।
1643 – बहादुर शाह प्रथम, दिल्ली (भारत) का मुग़ल बादशाह
1884 – लाला हरदयाल – भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी और ‘गदर पार्टी’ के संस्थापक।
1931 – निखिल रंजन बैनर्जी- संगीतकार
2013 – मोहन धारिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता
1950 – सेकेंड लेफ़्टिनेंट अरुण खेत्रपाल – परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।

14 अक्टूबर को हुए निधन
1240 – रज़िया सुल्तान, भारत की प्रथम महिला शासिका
2004 – दत्तोपन्त ठेंगडी, राष्ट्रवादी ट्रेड यूनियन नेता एवं भारतीय मज़दूर संघ के संस्थापक

LIVE TV