आज का इतिहास: बॉलीवुड को मिली ‘ड्रीम गर्ल’

आज का इतिहास हेमा मालिनी का जन्म: 16 अक्टूबर, 1948, अम्मनकुड़ी तमिलनाडु में हुआ था। हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं भारतीय जनता पार्टी की मथुरा लोकसभा सीट से वर्तमान सांसद हैं। वे बॉलीवुड की उन गिनी चुनी अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जिनमें सौंदर्य और अभिनय का अनूठा संगम देखने को मिलता है। इस प्रसिद्ध अभिनेत्री और नृत्यांगना ने लगभग चार दशक के कैरियर में कई सुपरहिट फ़िल्मों में काम किया। इनकी सुंदरता और अदाओं के कारण इन्हें बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल कहा जाने लगा। सिनेमा जगत से लेकर संसद तक और नृत्य समारोहों के मंच से लेकर छोटे पर्दे तक हेमा मालिनी हर जगह अपनी आकर्षक उपस्थिति से दर्शकों का ध्यानाकर्षण करती रही हैं। अनुभवी, ख़ूबसूरत और प्रतिभाशाली हेमा मालिनी भारतीय कला-जगत की अमूल्य धरोहर हैं।

आज का इतिहास

1999 – सं.रा. अमेरिका ने सैन्य शासन के विरोध में पाकिस्तान पर प्रतिबन्ध लगाया।
2002 – 14वें एशियाई खेलों में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक विजेता डोपिंट टेस्ट में असफल रहने के बाद भारत की सुनीता रानी का पदक छीना गया।
2003 – मलयाली फ़िल्मकार अडूर गोपाकृष्णन को फ़्रांस का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘कमांडर आफ़ द आर्डर आफ़ आर्ट्स एंड लैटर्स’ दिया गया।
2004 – दारफुर में मरने वालों का आंकड़ा 70,000 तक पहुँचा। अमेरिका ने इराकी अबू मुसार जल जरकावी के संगठन को आतंकवादी संगठन घोषित किया।
2005 – जी-20 देश वर्ल्ड बैंक और आईएमएफ़ में सुधार हेतु एकमत।

16 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति

1944 – लच्छू महाराज – भारत के जानेमाने तबला वादक।
1948- हेमा मालिनी- प्रसिद्ध अभिनेत्री और भरतनाट्यम् की नृत्यांगना।
1948- नवीन पटनायक- ओडिशा के 14वें मुख्यमंत्री
1905- विनय मोहन शर्मा (पं. शुकदेव प्रसाद तिवारी)- प्रसिद्ध लेखक एवं आलोचक

16 अक्टूबर को हुए निधन

16 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
राष्ट्रीय विधिक सहायता दिवस (सप्ताह)
विश्व खाद्य दिवस
विश्व एनेस्थीसिया दिवस

LIVE TV