आज का इतिहास : बॉलीवुड को मिली हॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेस

आज का इतिहासमल्लिका शेरावत भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध हीरोईन और एक मॉडल है। रोहतक में प्रारंभिक पढ़ाई करने के बाद उसने मिरांडा हाउस, दिल्ली विश्वविद्यालय से दर्शनशास्त्र में डिग्री प्राप्त की। वह भारत की पहली अभिनेत्री है जिसने जैकी चैन के साथ काम किया है।

उसने फिल्मों में अपना नाम रीमा की जगह मल्लिका रखा, ऐसा उसने रीमा नाम की अन्य अभिनेत्रियों से नाम की समानता के कारण होने वाले कनफ्यूजन को दूर करने के लिए किया। मल्लिका का अर्थ रानी होता है और वह चाहती भी है कि लोग उसे इसी नाम से पुकारें। शेरावत उनकी माँ का सरनेम है।

इन्होने अपनी अच्छी शुरुआत जीना सिर्फ़ मेरे लिये से की। मगर फिल्म मर्डर से इन्हे अलग पहचान मिली। जुन 2007 में हॉगकाँग की एक प्रसिद्ध मैगजीन ने उसे एशिया के सबसे खूबसूरत 100 लोगों की सूची में स्थान दिया।

आज का इतिहास

1605 – मुग़ल शासक जहाँगीर ने आगरा में गद्दी संभाली थी।
1946 – रॉकेट द्वारा पहली बार धरती का अंतरिक्ष से चित्र लिया गया।
2000 – दक्षिण कोरिया द्वारा लम्बी दूरी की मिसाइलों का परीक्षण न करने की घोषणा।
2004 – ब्राजील ने अंतरिक्ष में पहला सफल राकेट परीक्षण किया।
2005 – न्यूजीलैंड-भारत नया हवाई सेवा समझौता करने पर सहमत।

24 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति

1914 – लक्ष्मी सहगल, स्वतंत्रता सेनानी और समाजसेविका।
1921 – आर. के. लक्ष्मण, सुप्रसिद्ध कार्टूनिस्ट।
1940 – कृष्णास्वामी कस्तूरीरंगन – भारत के प्रसिद्ध अंतरिक्ष वैज्ञानिक।
1972 – मल्लिका शेरावत, हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री।
1911 – अशोक मेहता – भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञों में से एक, समाजवादी नेता, सांसद तथा विचारक।

24 अक्टूबर को हुए निधन

1991 – इस्मत चुग़ताई – भारत की प्रसिद्ध उर्दू साहित्यकार
1954 – रफ़ी अहमद क़िदवई, स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिज्ञ
24 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
विश्व विकास सूचना दिवस
विश्व पोलियो दिवस

LIVE TV