आज का इतिहास : प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी का हुआ जन्म

आज का इतिहास वीरेंद्र सहवाग का जन्म – 20 अक्टूबर, 1978 हरियाणा में हुआ। भारत के क्रिकेट खिलाड़ी हैं, जो वर्तमान समय में विश्व के सबसे आक्रामक बल्लेबाज़ के रूप में प्रसिद्ध हैं। सहवाग भारतीय टीम को बहुत तेज शुरुआत देते हैं और गेंदबाजों पर शुरू से ही हावी हो जाते हैं। सहवाग अगर अपने लय में हों तो किसी भी आक्रमण को ध्वस्त करने की क्षमता रखते हैं। सहवाग जब क्रीज पर रहते हैं, तब तक विरोधियों के माथे पर उनकी क्रीज पर मौजूदगी का खौफ साफ-साफ देखा जा सकता है।

आज का इतिहास

1995 – संयुक्त राष्ट्र महासभा का विशेष स्वर्ण जयंती अधिवेशन आरम्भ।
1998 – मालदीव के राष्ट्रपति अब्दुल गयूम पांचवी बार पुन: राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित।
2003 – बेटिकन सिटी में जीवन पर्यन्त दबे-कुचले वर्ग के लिए संघर्ष करने वाली गरीबों की मसीहा मदर टेरेसा को रोमन कैथोलिक चर्च की सर्वोच्च सत्ता पोप जॉन पाल द्वितीय का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। बोलीविया के राष्ट्रपति सांचेज का इस्तीफ़ा स्वीकार एवं कार्लोस मेसा नये राष्ट्रपति ने मंत्रिमंडल की घोषणा की। सोयुज अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से जुड़ा।
2004 – बांग्लादेश में 3 पूर्व सेनाधिकारियों को मौत की सज़ा मिली। ब्रिटेन का प्रतिष्ठित साहित्य सम्मान एलन होलिंघर्स्ट को मिला।
2007 – अली लारीजानी के त्यागपत्र के बाद ईरान के विदेश उपमंत्री सईद जलाली नये प्रमुख परमाणु वार्ताकार बने। अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने म्यांमार के सैन्य शासकों के ख़िलाफ़ नये प्रतिबन्ध लगाने की घोषणा की।
2008- आरबीआई ने रेपो दर में एक प्रशिशत की कटौती की।

20 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति

1978 – वीरेन्द्र सहवाग – आक्रामक बल्लेबाजी के प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।
1855 – गोवर्धनराम माधवराम त्रिपाठी – आधुनिक गुजराती साहित्य के कथाकार, कवि, चिंतक, विवेचक, चरित्र लेखक तथा इतिहासकार।

20 अक्टूबर को हुए निधन

1982 – निरंजन नाथ वांचू – वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तथा केरल और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
1964 – एच. सी. दासप्पा – भारत के क्रांतिकारियों में से एक।

20 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

राष्ट्रीय सालिडारिटी दिवस
सीमा सुरक्षा बल दिवस

LIVE TV