आज का इतिहास : देश ने खोया एक महान तबला वादक

आज का इतिहासलच्छू महाराज का जन्म 16 अक्टूबर, 1944, बनारस में हुआ था। ये भारत के जानेमाने तबला वादक थे। उन्होंने बनारस घराने की तबला बजाने की परम्परा को आगे बढ़ाया था। उनके कई शिष्य देश-विदेश में तबला बजा रहे हैं। लच्छू महाराज बेहद सादगी पसंद व्यक्ति थे, यही कारण था कि उन्होंने कभी कोई सम्मान ग्रहण नहीं किया। उनकी मृत्यु 27 जुलाई, 2016 में हुई।

आज का इतिहास

27 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

2002 – उक्रेन में एक विमान दुर्घटना में 70 व्यक्ति मारे गये।

2003 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने यमन को स्कड मिसाइल बेचने वाली उत्तर कोरियाई कंपनी पर नये प्रतिबंध लगाये।

2006 – रूसी प्रक्षेपण यान नेपर ज़मीन पर गिरा।

2007 – आस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने लगभग 40,000 साल पहले पाये जाने वाले विशालकाय जीव वोमबैट के जवड़े का जीवाश्म मिलने का दावा किया।

2008 – सीपीएन-यूएमएल नेता सुभाष नेमवांग को नेपाली राष्ट्रपति रामबरन यादव ने नवर्निवाचित संविधान सभा के अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई।

27 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

1940 – भारती मुखर्जी – भारतीय मूल की प्रसिद्ध लेखिका थीं, जिन्होंने अमरीका में कई पुरस्कार जीते थे।

1913 – कल्पना दत्त – आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाली महिला क्रांतिकारियों में से एक।

27 जुलाई को हुए निधन

1944 – पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल – हिन्दी के ख्यातिप्राप्त साहित्यकार और विद्वान् आचार्य रामचन्द्र शुक्ल के सहयोगी।

1987 – सालिम अली, एक भारतीय पक्षी विज्ञानी और प्रकृतिवादी

1992 – अमजद ख़ान, प्रसिद्ध अभिनेता।

2006 – शिवदीन राम जोशी – अपने समय के जाने-माने कवि

2015 – डॉ. अब्दुल कलाम, पूर्व राष्ट्रपति

1891 – राजेन्द्रलाल मित्रा – भारत विद्या से संबंधित विषयों के प्रख्यात विद्वान।

1970 – पत्तम थानु पिल्लई – आधुनिक केरल प्रदेश के प्रमुख नेता।

1933 – कल्याण सिंह कालवी – नौवीं लोकसभा के सदस्य।

27 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल स्थापना दिवस

LIVE TV