आज का इतिहास : देश ने खोया एक प्रसिद्ध अभिनेता

आज का इतिहासविल्लुपुरम चिन्नैयापिल्लई गणेशन का जन्म 1 अक्टूबर, 1927 में हुआ था। ये मुख्य रूप से शिवाजी गणेशन नाम से प्रसिद्ध हैं। तमिल सिनेमा की प्रमुख हस्तियों में से एक शिवाजी गणेशन संवाद अदायगी से दर्शकों को मुग्ध कर देने वाले सुपरस्टार थे।

शिवाजी गणेशन ने रंगमंच के साथ-साथ फ़िल्मों में भी अपने अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं बाद की पीढ़ी के अभिनेताओं को भी अपनी अभिनय शैली से प्रेरित किया। दक्षिण भारत के कई सितारों ने स्वीकार किया है कि उनकी अभिनय शैली शिवाजी गणेशन से प्रभावित थी।

शिवाजी गणेशन का मूल नाम विल्लुपुरम चिन्नैयापिल्लई गणेशन था और उन्होंने सी. एन. अन्ना दुरै द्वारा लिखित,’ शिवाजी कांड हिन्दू राज्यम’ नाटक में छत्रपति शिवाजी की भूमिका निभायी।

इस नाटक में उनके अभिनय की काफ़ी सराहना हुई और उन्हें ‘शिवाजी गणेशन’ का नाम मिल गया। इनकी मृत्यु 21 जुलाई 2001 में हुई।

आज का इतिहास

21 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1969 – अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग एवं एडविन एल्ड्रिन चन्द्रमा पर उतरे।

2004 – संयुक्त राष्ट्र आम सभा ने भारी बहुमत से पश्चिमी किनारे के फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों से इस्रायल को बाढ़ हटाने का प्रस्ताव पारित किया।

2007 – वांशिगटन में चार दिनों तक चले विचार-विमर्श के बाद भारत-अमेरिका परमाणु समझौते का प्रारूप तैयार किया गया।

2008 – नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भारतीय मूल के रामबरन यादव को नेपाल का पहला राष्ट्रपति चुना गया।

1988 – इन्सैट-1सी को इन्सैट प्रणाली को पूर्ण रूप से सक्षम बनाने के लिए 93.5° पूर्व स्थिति के लिए कोरू से 21 जुलाई, 1988 को प्रमोचित किया गया था।

21 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

1930 – आनंद बख़्शी, भारतीय कवि और फ़िल्मी गीतकार

1911 – उमाशंकर जोशी, ज्ञानपीठ पुरस्कार सम्मानित और प्रसिद्ध गुजराती साहित्यकार

21 जुलाई को हुए निधन

1972 – जिग्मे दोरजी वांग्चुक – भूटान के तीसरे राजा थे।

1906 – व्योमेश चन्‍द्र बनर्जी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष

2009 – गंगूबाई हंगल – ‘भारतीय शास्त्रीय संगीत’ की प्रसिद्ध गायिका।

LIVE TV