आज का इतिहास : देश ने खोया एक प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक

आज का इतिहासचेतन आनंद का जन्म 3 जनवरी, 1915 में हुआ था। ये प्रसिद्ध हिंदी फ़िल्म निर्माता-निर्देशक और पटकथा लेखक थे। बॉलीवुड फ़िल्मों को इस स्तर पर पहली बार पहचान दिलाने का श्रेय चेतन आनंद को जाता है। चेतन आनंद सदाबहार अभिनेता देव आनंद के बड़े भाई थे। देव आनंद चेतन आनंद की बदौलत ही फ़िल्म इंडस्ट्री में आ सके। इनकी मृत्यु 6 जुलाई 1997 में हुई।

आज का इतिहास

6 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1885- लुई पाश्चर ने रेबीज के टीके का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।

1944- महात्मा गांधी को पहली बार नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने राष्ट्रपिता कहा।

2002 – अफ़ग़ानिस्तान के उपराष्ट्रपति अब्दुल कादिर की हत्या।

2005 – मैक्सिको में मानव का चालीस हज़ार वर्ष पुराना पदचिह्न मिला।

2006 – विश्व कप फ़ुटबाल में फ़्रांस ने पुर्तग़ाल को हराया।

2008 – दक्षिणी मिस्र में 5000 साल पुराने शाही क़ब्रिस्तान की खोज की गई।

6 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

1935 – दलाई लामा – बौद्ध धर्म के धर्मगुरु।

1905 – लक्ष्मीबाई केलकर – भारत की प्रख्यात समाज सुधारक थीं।

1901- श्यामाप्रसाद मुखर्जी, भारतीय राजनीतिज्ञ

1837 – रामकृष्ण गोपाल भंडारकर, समाजसुधारक

1940 – नूर्सुल्तान नाज़र्बायव – कज़ाखस्तान के राष्ट्रपति थे।

1956 – अनिल माधब दवे – भारत सरकार में पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री थे।

6 जुलाई को हुए निधन

1894 – प्रताप नारायण मिश्र – हिन्दी खड़ी बोली और ‘भारतेन्दु युग’ के उन्नायक।

1986 – जगजीवन राम – आधुनिक भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष, जिन्हें आदर से ‘बाबूजी’ कहा जाता था।

2011 – मणि कौल, फ़िल्म निर्देशक

2014 – ग्रैनविल ऑस्टिन, पद्मश्री से सम्मानित अमेरिकी विद्वान एवं इतिहासकार

2002 – धीरूभाई अंबानी – भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति थे।

6 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

विश्व जूनोसिस दिवस

LIVE TV