आज का इतिहास : देश ने खोया एक महान गीतकार

आज का इतिहासभरत व्यास का जन्म 6 जनवरी 1918 में हुआ था। ये हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गीतकार थे। इनका जन्म 6 जनवरी 1918 को बीकानेर में हुआ था जाति से पुष्करणा ब्राह्मण थे। मूल रूप से चूरू के थे। बचपन से ही इनमें कवि प्रतिभा दिखने लगी थी। उन्होंने 17-18 वर्ष की उम्र तक लेखन शुरू कर दिया था। चूरू से मैट्रिक करने के बाद वे कलकत्ता चले गए। उनका लिखा पहला गीत था- आओ वीरो हिलमिल गाए वंदे मातरम। उनके द्वारा रामू चन्ना नामक नाटक भी लिखा गया। 1942 के बाद वे बम्बई आ गए उन्होंने कुछ फ़िल्मों में भी भूमिका निभाई लेकिन प्रसिद्धि गीत लेखन से मिली। उन्होंने दो आँखे बारह हाथ, नवरंग, बूँद जो बन गई मोती जैसी फ़िल्मों में गीत लिखे हैं। इनकी मृत्यु 4 जुलाई 1982 में हुई।

आज का इतिहास

4 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1914 – बर्दुन का युद्ध समाप्त।

1996 – रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन पुन: चार वर्ष हेतु राष्ट्रपति निर्वाचित।

1997 – अमेरिकी यान ‘सोजर्नर’ मंगल ग्रह पर पहुँचा।

1998 – चेक गणराज्य की याना नावोत्ना ने विम्बलडन टेनिस का एकल ख़िताब जीता, जापान ने मंगल ग्रह के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए ‘प्लेनेट-बी’ नामक अपना प्रथम अंतराग्रहिक मिशन भेजा, ब्रिटेन के एक पावरबोट ‘द केवल एंड वायरलेस एडवेंचर’ ने 74 दिन 20 घंटे व 38 मिनट में यात्रा पूरी करके सबसे शीघ्र विश्व भ्रमण का रिकार्ड तोड़ा।

2001 – भारत द्वारा पाकिस्तान के नागरिकों (बंदियों) की रिहाई के निर्देश।

2003 – पाकिस्तान में शिया मस्जिद पर हुए हमले में 44 मारे गये।

2005 – आस्ट्रेलिया में डाल्फ़िन की एक नई प्रजाति स्नबफ़िन खोजी गई।

2006 – गांधी शांति पुरस्कार विजेता व भारत में जर्मनी के पूर्व राजदूत गरहार्ड फ़िशर का निधन।

2007 – वेबसाइट सेंटिडो कॉमन के मुताबिक मैक्सिको के कॉर्लोस स्लिम दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने।

2008 – लगभग आठ साल बाद चीन की मुख्य भूमि और ताईवान के बीच नियमित सीधी विमान सेवा का पहला विमान ताइवान के तायोयुआन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा।

4 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

1945 – सुशील कुमार (अभिनेता) – हिन्दी फ़िल्मों के अभिनेता।

1897 – अल्लूरी सीताराम राजू – प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय स्वतंत्रता सेनानी

1898 – गुलज़ारीलाल नन्दा – भारत के भूतपूर्व कार्यवाहक प्रधानमंत्री

1916 – नसीम बानो, हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री

1943 – विमलेश कांति वर्मा – भाषाविज्ञान, कोश निर्माण, पाठालोचन, अनुवाद और सांस्कृतिक अध्ययन के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान करने वाले भारतीय।

4 जुलाई को हुए निधन

1902 – स्वामी विवेकानन्द – साहित्य, दर्शन और इतिहास के प्रकाण्ड विद्वान।

1963 – पिंगलि वेंकय्या- भारत के राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ के अभिकल्पक।

LIVE TV