आज का इतिहास : देश ने खोया एक महान स्वतंत्रता सेनानी

आज का इतिहासचौधरी देवी लाल का जन्म 25 सितंबर, 1914 में हुआ था। ये भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं भारतीय राजनीति के पुरोधा, किसानों के मसीहा, महान स्वतंत्रता सेनानी, हरियाणा के जन्मदाता, राष्ट्रीय राजनीति के भीष्म-पितामह, करोड़ों भारतीयों के जननायक थे।

आज भी चौधरी देवी लाल का महज नाम-मात्र लेने से ही, हज़ारों की संख्या में बुजुर्ग एवं नौजवान उद्वेलित हो उठते हैं।

उन्होंने आजीवन किसान, मुजारों, मज़दूरों, ग़रीब एवं सर्वहारा वर्ग के लोगों के लिए लड़ाई लड़ी और कभी भी पराजित नहीं हुए।

आज उनका क़द भारतीय राजनीति में बहुत ऊंचा है। उन्हें लोग भारतीय राजनीति के अपराजित नायक के रूप में जानते हैं। उन्होंने भारतीय राजनीतिज्ञों के सामने अपना जो चरित्र रखा वह वर्तमान दौर में बहुत प्रासंगिक है। इनकी मृत्यु 6 अप्रॅल, 2001 में हुई।

आज का इतिहास

6 अप्रॅल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1606 – राजकुमार खुसरो ने अपने पिता मुग़ल शासक जहाँगीर के ख़िलाफ़ बग़ावत की।

1930 – महात्मा गांधी ने अपनी स्वतंत्र भारत की माँग पर ज़ोर देने के लिए सविनय अवज्ञा आन्दोलन आन्दोलन छेड़ा।

1942 – जापानी लड़ाकू विमानों ने पहली बार भारतीय क्षेत्रों पर बमबारी की।

1966 – भारतीय तैराक मिहिर सेन ने पाक जलडमरूमध्य तैर कर पार किया।

1982 – दक्षिण अटलांटिक महासागर में स्थित उपनिवेश फ़ाकलैंड पर अर्जेन्टीना ने अधिकार किया।

1985 – पाब्लो पिकासो के समकालीन विश्वविख्यात कलाकार मार्क शागल का पेरिस में देहांत।

1998 – गोरी प्रक्षेपास्त्र का पाकिस्तान द्वारा सफल प्रक्षेपण।

1999 – नेपाल में पुन: पांच सौ रुपये के भारतीय नोट चलाने की घोषणा।

2000 – कराची की एक अदालत ने आतंकवाद व विमान अपहरण के मामले में अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ को उम्र क़ैद की सज़ा सुनायी।

2003 – उत्तरी होंडुरास की जेल में हुए दंगे के कारण 86 क़ैदी मारे गये।

2005 – कुर्द नेता जलाल तालाबानी को ईराक का नया राष्ट्रपति चुना गया।

2007 – बांग्ला लेखिका लीला मजूमदार का निधन।

2008 – केन्द्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के मंत्रिमण्डल में सात नए चेहरों को शामिल किया गया।

लिट्टे के फिदायीन हमले में राजमार्ग मंत्री जयराज फर्नाडोपुल्ले समेत 12 लोग मारे गये। इथोपिया की एक अदालत ने पांच शीर्ष अधिकारियों को एक हवाई हमले में दोषी पाते हुए पांच वर्ष की सज़ा सुनाई।

2010 – भारत के वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी और भारत दौरे पर आए अमेरिकी वित्त मंत्री टिमोथी गेथनर ने आर्थिक साझेदारी के समझौते पर हस्ताक्षर किए।

6 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति

1593 – मुमताज़ महल – आसफ़ ख़ाँ की पुत्री, जिसका निकाह मुग़ल सम्राट ‘ख़ुर्रम’ (शाहजहाँ) से हुआ।

1886 – उस्मान अली, हैदराबाद के अंतिम निज़ाम

1929 – प्यारेलाल खण्डेलवाल, राजनीतिज्ञ

1931 – सुचित्रा सेन, प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री

1956 – दिलीप वेंगसरकर- प्रसिद्ध क्रिकेटर

1971 – संजय सूरी – बालीवुड अभिनेता

6 अप्रॅल को हुए निधन

1929 – महाशय राजपाल – प्रसिद्ध हिन्दी सेवी और प्रकाशक।

1989 – पन्नालाल पटेल- गुजराती साहित्यकार

6 अप्रॅल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

डांडी सत्याग्रह दिवस (1930)

ग्राम स्वराज दिवस

LIVE TV