आज का इतिहास : देश ने खोई महिला क्रांतिकारी, आजादी के लिए दिया बलिदान

आज का इतिहासकल्पना दत्त का जन्म 27 जुलाई, 1913 में हुआ था। ये देश की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाली महिला क्रांतिकारियों में से एक थीं। इन्होंने अपनी क्रांतिकारी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए क्रांतिकारी सूर्यसेन के दल से नाता जोड़ लिया था।

1933 ई. में कल्पना दत्त पुलिस से मुठभेड़ होने पर गिरफ़्तार कर ली गई थीं। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी और रवीन्द्रनाथ टैगोर के प्रयत्नों से ही वह जेल से बाहर आ पाई थीं। अपने महत्त्वपूर्ण योगदान के लिए कल्पना दत्त को ‘वीर महिला’ की उपाधि से सम्मानित किया गया था। इनकी मृत्यु 8 फ़रवरी 1995 में हुई।

आज का इतिहास

8 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1872- अंडमान जेल (सेल्यूलर जेल या ‘कालापानी’) में शेर अली ने गवर्नर पर हमला करके शहादत प्राप्त की।

1999 – अमेरिकी अंतरिक्ष यान स्टारडस्ट केनेडी अंतरिक्ष केंद्र से रवाना।

2002 – भारत व रूस के बीच चार रक्षा समझौते सम्पन्न, विमानवाहक पोत गोर्शकोव का सौदा अटका।

2005 – इस्रायल और फ़िलिस्तीन के बीच शर्म अल शेख़ (मिस्र) शिखर सम्मेलन में हिंसा समाप्त करने की घोषणा।

2006 – सिओल में भारत और दक्षिण कोरिया के बीच तीन समझौते सम्पन्न।

2007 – भूटान नरेश की प्रथम भारतीय यात्रा।

2008 – बैंगलौर स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ साइंस के वरिष्ठ वैज्ञानिक शांतनु भट्टाचार्य को जी.डी. बिड़ाला पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

उत्तर प्रदेश विधानमण्डल का बजट सत्र प्रारंभ। उड़ीसा के शिशुपालगढ़ में खुदाई के दौरान 2500 वर्ष पुराना शहर मिला।

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में जॉन मैक्केन को रिपब्लिकन पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया गया। अमेरिका के अंतरिक्ष यान अटलांटिस को फ़्लोरिडा के केनवाल से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केन्द्र आईएसएस के लिए सफलतापूर्वक रवाना किया गया।

2009- हज़ारों पूर्व सैनिकों ने सरकार की बेरुखी से क्षुब्ध होकर अपने पदक राष्ट्रपति को लौटाए।

2010- श्रीनगर के पास खिलनमर्ग क्षेत्र में हिमस्खलन में सेना के हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल के 350 जवान बर्फ़ के नीचे दब गए। इनमें से 70 सैनिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया जबकि 11 सैनिकों के शव निकाले गए।

8 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति

1897 – डॉ. ज़ाकिर हुसैन (विद्वान, तृतीय राष्ट्रपति-भारत) का जन्म हुआ।

1925 – शोभा गुर्टू – प्रसिद्ध भारतीय ठुमरी गायिका

1941 – जगजीत सिंह, ग़ज़लों की दुनिया के बादशाह

1939 – जेम्स माइकल लिंगदोह – भारत के बारहवें ‘मुख्य चुनाव आयुक्त’।

1951 – अशोक चक्रधर – हिन्दी के मंचीय कवियों में से एक हैं।

1963 – मोहम्मद अज़रुद्दीन, क्रिकेटर

8 फ़रवरी को हुए निधन

1265 – हुलेगु ख़ान -‘इलख़ानी साम्राज्य’ के संस्थापक थे।

LIVE TV