आज का इतिहास : देश ने खोई एक महान एक्ट्रेस

आज का इतिहासनन्दा का जन्म 8 जनवरी, 1938 में हुआ था। ये भारतीय फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री थीं। उन्होंने हिन्दी और मराठी फ़िल्मों में विशेष रूप से कार्य किया। अपने समय की ख़ूबसूरत अभिनेत्रियों में नन्दा का नाम भी लिया जाता है। चेहरे पर भोलापन, बड़ी-बड़ी आँखें, गुलाबी होंठ, ये सब नन्दा की विशेषताएँ थीं। 60 और 70 के दशक की इस सुन्दर और मासूम अदाकारा ने अपने फ़िल्मी सफ़र की शुरूआत एक बाल कलाकार के रूप में की थी। बाद में वे सफल नायिका बनीं और फिर चरित्र अभिनेत्री। अपने संवेदनशील अभिनय से उन्होंने कई फ़िल्मों में अपनी भूमिकाओं को बखूबी जीवंत किया। इनकी मृत्यु 25 मार्च, 2014 में हुई।

आज का इतिहास

25 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1987 – दक्षेस (सार्क) देशों का स्थायी सचिवालय नेपाल की राजधानी काठमांडू में खोला गया।

1999 – भारत द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों के आठ वर्गों को वीसा मामले में छूट देने की घोषणा।

2003 – सद्दाम नहर और फरात पुल पर इराक का कब्ज़ा। पहले पोर्टेबल कम्प्यूटर बनाने वाले एडम ओस्बोर्न का देहांत।

2005 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सूडान के लिए शांति सेना की मंजूरी दी।

2007 – टीम इंडिया विश्वकप क्रिकेट से बाहर।

2008 – टाटा ग्रुप की पुणे स्थित फर्म ‘कम्यूटेशन रिसर्च लैबरटरीज’ ने इंटरनेशनल फर्म ‘याहू’ से गठजोड़ किया।

अंतरिक्ष यान एंडेवर सफलतापूर्वक अपने मिशन को अंजाम देने के बाद अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से रवाना हुआ।

25 मार्च को जन्मे व्यक्ति

1943 – तेज राम शर्मा, भारतिय कवि।

1948- फ़ारुख़ शेख़- बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता

25 मार्च को हुए निधन

1931 – गणेशशंकर विद्यार्थी – प्रसिद्ध समाज-सेवी, स्वतंत्रता सेनानी और कुशल राजनीतिज्ञ।

1975 – देइवा ज़िवारात्तीनम, भारतीय राजनीतिज्ञ।

2011 – कमला प्रसाद- हिन्दी के प्रसिद्ध आलोचक

25 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

गणेश शंकर विद्यार्थी का बलिदान दिवस

LIVE TV