आज का इतिहास : देश को मिली एक प्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका

आज का इतिहासपरवीन सुल्ताना का जन्म 10 जुलाई, 1950, असम में हुआ। ये भारत की प्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका हैं। वह ‘पटियाला घराने’ से सम्बन्धित हैं। परवीन सुल्ताना ऐसी विलक्षण प्रतिभाशाली गायिका हैं, जिन्हें वर्ष 1976 में ‘पद्मश्री’ से सम्मानित किया गया था। असमिया पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखने वाली परवीन सुल्ताना ने पटियाला घराने की गायकी में अपना अलग मुकाम बनाया है। उनके परिवार में कई पीढ़ियों से शास्त्रीय संगीत की परम्परा रही है। उनके गुरुओं में ‘आचार्य चिनमोय लाहिरी’ और ‘उस्ताद दिलशाद ख़ान’ प्रमुख रहे हैं। गीत को अपनी अन्तरात्मा मानने वाली परवीन सुल्ताना की जन्म-भूमि असम और कर्म-भूमि मुम्बई रही है।

आज का इतिहास

10 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1995 – म्यामांर की लोकतंत्र समर्थक असंतुष्ट एवं नज़रबंद नेत्री आंग सान स्यूकी लगभग 6 वर्षों के बाद नज़रबंदी से मुक्त की गयीं।

1997 – फिजी में नये संविधान की मंजूरी के साथ भारतयी समुदाय को राजनीतिक अधिकार मिला।

2001 – श्रीलंका की संसद को राष्ट्रपति चंद्रिका कुमारतुंग ने निलंबित किया।

2005 – अर्जेन्टीना जूनियर विश्वकप हॉकी का नया चैम्पियन बना।

2006 – रूस का विद्रोही नेता बसायेव मारा गया।

2006 – इनसैट-4सी भारत का भू-तुल्यकाली उपग्रह था, जिसे प्रमोचक रॉकेट (जीएसएलवी-एफ़02), ऑन बोर्ड इन्सैट-4सी सहित, ‘सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र’, श्रीहरिकोटा से प्रमोचित किया गया था।

2007 – पाकिस्तान के इस्लामाबाद में कट्टरपंथियों के गढ़ लाल मस्जिद के नायब इमाम मौलाना अब्दुल रशीद ग़ाज़ी सेना की कार्रवाही में मारे गये।

2008 – भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक सलमान रुश्दी को ‘बेस्ट आफ़ बुकर’ पुरस्कार प्रदान किया गया।

10 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

1956 – आलोक नाथ

1949 – सुनील गावस्कर, भारतीय क्रिकेटर

1951 – राजनाथ सिंह, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री

10 जुलाई को हुए निधन

2014 – ज़ोहरा सहगल – प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं रंगमंच कलाकार थीं।

1971- भिखारी ठाकुर, भोजपुरी के समर्थ लोक कलाकार

LIVE TV