आज का इतिहास : देश को मिला एक महान स्वतंत्रता सेनानी

आज का इतिहासमंगल पांडे अथवा मंगल पान्डेय का जन्म 19 जुलाई, 1827 में हुआ था। उनका नाम ‘भारतीय स्वाधीनता संग्राम’ में अग्रणी योद्धाओं के रूप में लिया जाता है, जिनके द्वारा भड़काई गई क्रांति की ज्वाला से अंग्रेज़ ईस्ट इंडिया कंपनी का शासन बुरी तरह हिल गया था।

मंगल पांडे की शहादत ने भारत में पहली क्रांति के बीज बोए थे। ब्रह्मदेश (बर्मा {वर्तमान म्यांमार}) पर विजय तथा सिक्ख युद्ध की समाप्ति के पश्चात् अंग्रेज़ों ने भारतवर्ष पर निष्कंटक राज्य करने के सपने देखें होंगे; पर उन्हें क्या पता था कि सन 1857 का वर्ष उनकी आशाओं पर तुषारपात का वर्ष सिद्ध होगा। इनकी मृत्यु 8 अप्रैल, 1857 में हुई।

आज का इतिहास

19 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1995 – रूस एवं उससे अलग हुए गणराज्य चेचेन्या के बीच रूसी महासंघ में ही ‘समप्रभु गणराज्य’ का दर्जा देने संबंधी समझौता सम्पन्न।

2001 – नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया; ताश, लिपस्टिक, नाखून पालिश और शतरंज सहित 30 वस्तुओं का आयात अफ़ग़ानिस्तान में प्रतिबंधित।

2003 – रूस के अंतरिक्ष यात्री यूरी माले थान्को अंतरिक्ष में शादी रचाने वाले पहले व्यक्ति बने।

2004 – तीन बार टाले जाने के बाद दुनिया के सबसे बड़े दूर संचार उपग्रह को लेकर एरियन-5 फ़्रेंच गुयाना के कोरू प्रक्षेपण केन्द्र से रवाना।

2005 – प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अमेरिकी कांग्रेस को सम्बोधित किया।

2006 – लेबनान में इस्रायली हमले में 3 भारतीय सहित 55 लोग मारे गए।

2007 – इराक में एक अमेरिकी सैनिक मैरिन कॉरपोरल ट्रेंट थॉमस को 11 विकलांग बच्चों की हत्या का दोषी करार दिया गया।

2008 – अमेरिका ने प्रशान्त महासागर में लक्ष्य निर्धारित कर लम्बी दूरी तक मार कर सकने में सक्षम मिसाइल का परीक्षण किया।

19 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

1948 – अल्तमस कबीर – भारत के भूतपूर्व 39वें मुख्य न्यायाधीश थे।

1894 – ख़्वाजा नजीमुद्दीन – बंगाल के मुस्लिम नेताओं में से एक।

1925 – दिनेश सिंह – द्वितीय, तीसरी, चौथी, पाँचवीं, आठवीं और नौवीं लोकसभा के सदस्य।

1909 – नालापत बालमणि अम्मा – मलयालम भाषा की प्रसिद्ध कवियित्री थीं।

1938 – जयंत विष्णु नार्लीकर- भारतीय भौतिकी वैज्ञानिक

LIVE TV