आज का इतिहास : गृह मंत्री के रूप में मिला एक भावी नेता

आज का इतिहास भारत  के एक प्रमुख राजनीतिज्ञ और वर्तमान मेँ गृह मंत्री राजनाथ सिंह के बारे में जानिये। इनका जन्म 10 जुलाई 1951 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ था। वह पहले भाजपा के युवा इकाई के और भाजपा की उत्तर प्रदेश (जो उनका गृह राज्य भी है), इकाई के अध्यक्ष थे। जनता पार्टी से जुड़ने के लिए उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से अपने संबंधों का उपयोग किया, जिसके कारण वे उत्तर प्रदेश में कई पदों पर विराजमान हुए।

राजनाथ सिंह ने अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत उत्तर प्रदेश से की, वो २००० से २००२ तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबन्धन के शासन में कृषि मंत्री रहे।

राजनाथ सिंह दो बार पार्टी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इससे पहले यह उपलब्धि केवल अटल बिहारी वाजपेयी और लाल कृष्ण आडवाणी के पास ही थी।

आज का इतिहास

1995 – म्यामांर की लोकतंत्र समर्थक असंतुष्ट एवं नज़रबंद नेत्री आंग सान स्यूकी लगभग 6 वर्षों के बाद नज़रबंदी से मुक्त की गयीं।
1997 – फिजी में नये संविधान की मंजूरी के साथ भारतयी समुदाय को राजनीतिक अधिकार मिला।
2001 – श्रीलंका की संसद को राष्ट्रपति चंद्रिका कुमारतुंग ने निलंबित किया।
2005 – अर्जेन्टीना जूनियर विश्वकप हॉकी का नया चैम्पियन बना।
2006 – रूस का विद्रोही नेता बसायेव मारा गया।
2007 – पाकिस्तान के इस्लामाबाद में कट्टरपंथियों के गढ़ लाल मस्जिद के नायब इमाम मौलाना अब्दुल रशीद ग़ाज़ी सेना की कार्रवाही में मारे गये।
2008 – भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक सलमान रुश्दी को ‘बेस्ट आफ़ बुकर’ पुरस्कार प्रदान किया गया।

10 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

1950 – परवीन सुल्ताना – भारत की प्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका।
1956 – आलोक नाथ
1949 – सुनील गावस्कर, भारतीय क्रिकेटर
1951 – राजनाथ सिंह, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री

10 जुलाई को हुए निधन

2014 – ज़ोहरा सहगल – प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं रंगमंच कलाकार थीं।
1971- भिखारी ठाकुर, भोजपुरी के समर्थ लोक कलाकार

LIVE TV