उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में दिल्ली कानपुर हाईवे मार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण हादसा हुआ। हाईवे पर कंटेनर से स्कॉर्पियों की टक्कर हो गयी। जिसके बाद हादसे में कार सवार 9 लोगों की मौत हो गयी। वहीं 3 लोग घायल हो गये। मरने वाले सभी लोग बिहार के बताए जा रहे हैं।

हादसा थाना एत्मद्दौला क्षेत्र में मंडी समिति के सामने हुआ। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि टूंडला की ओर से झारखंड नंबर की स्कॉर्पियों गाड़ी मथुरा की ओर जा रही थी। इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर डिवाईडर तोड़ते हुए दूसरी दिशा में चली गयी। इसी दौरान वह आगरा के रामबाग की ओर से आ रहे कंटेनर से टकरा गयी। हादसे में 8 लोगों की मौत मौके पर ही हो गयी। जबकि चार लोग घायल हो गये। वहीं सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इलाज के दौरान एक अन्य घायल ने दम तोड़ दिया।