देश में तालिबानी सजा… छह साल बिना सोए किया काम, जानवरों से भी बदतर दिया गया खाना

आगरा में बंधकआगरा। छह साल से आगरा में बंधक बनाकर एक युवक के साथ जानवरों जैसा बरताव किया जा रहा था। युवक को इस कदर पीटा गया कि युवक मानसिक संतुलन खो चुका है। सैंया पुलिस ने शनिवार को इस युवक को दबंगों के चंगुल से आजाद कराया।

आगरा में बंधक

पीड़ित शख्स का नाम दिनेश है। युवक झांसी के गरौठा थाना क्षेत्र के खड़वा गांव का रहने वाला है। छह साल पहले अपनी पत्नी के साथ मजदूरी कर दिल्ली से घर लौटते समय आगरा रेलवे स्टेशन पर दिनेश किसी काम से ट्रेन से नीचे उतरा था। इसी बीच ट्रेन के छूट जाने के बाद दिनेश परिवार से बिछड़ गया था।

छह साल बाद आगरा की पुलिस ने लापता दिनेश को थाना क्षेत्र के पुरा महराज गांव से ढूंढ निकाला।

उससे दिन में एक घंटे सोने के बाद दिन रात काम कराया जाता था। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को अरेस्ट किया है। जिससे पूंछताछ की जा रही है।

वहीं स्थानीय लोगों की माने तो इस गांव में इस तरह के कई मामले हुए हैं। यहां तीन दर्जन से भी अधिक लोगों को बंधक बनाकर बंधुआ मजदूरी कराई जा रही है।

छह साल बाद अपने पिता को देख बेटे के आंखो में आंसुओं का सैलाब छलक पड़ा। दबंगों की तालिबानी सजा का शिकार हुए पीड़ित के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की गुजारिश की है।

 

LIVE TV