

आगरा में बढ़ते कोविड के मामलों को लेकर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने ताजमहल परिसर में सैनिटाइजेशन के निर्देश दिए। एएसआई द्वारा ताजमहल प्रवेश पर मास्क, साफ-सफाई एवं नियमित रूप से ताजमहल परिसर को सेनिटाइज करने के दिशा निर्देश जारी किए गए है।

आपको बता दें कि आगरा में कोविड-19 के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं। जिसको लेकर एएसआई भी अब सतर्क दिखाई दे रहा है। ताजमहल सहित आगरा किला, फतेहपुर सीकरी एवं अन्य सभी स्मारको पर भी सेनेटाइजेशन किया जा रहा है। यही नहीं नागरिकों को भी इसको लेकर जागरुक किया जा रहा है। साफतौर पर उनसे अपील की जा रही है कि सभी लोग कोविड गाइडलाइन्स का पालन करें।
