आईपीएल नीलामी : हनुमा पहुंचे दिल्ली, हेटमायर को बेंगलुरू ने खरीदा

जयपुर| भारत में खेली गई टी-20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शिमरोन हेटमायेर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन में विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिए खेलते नजर आएंगे। यहां मंगलवार को आईपीएल-12 के लिए शुरू हुई नीलामी में हेटमायेर को अपने साथ जोड़ने के लिए बेंगलोर ने चार करोड़ 20 लाख रूपये की कीमत दी।

वहीं, भारत के हनुमा विहारी इस सीजन में नए नाम से उतर रही दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते नजर आएंगे।

हेटमायर की बेस प्राइज 50 लाख रूपये थे। किंग्स इलेवन पंजाब ने उनके लिए अच्छा खासी बोली लगाई लेकिन अंतत: वह बेंगलोर के लिए हुए।

विहारी भी 50 लाख के बेस प्राइज के साथ उतरे थे और दो करोड़ में दिल्ली के हो गए। मुंबई इंडियंस ने भी उनके लिए बोली लगाई थी।

ट्रांसजेंडरों को है वह अधिकार जिसके लिए महिलाएं कर रही आंदोलन

वहीं, पिछले सीजन तीसरी बार विजेता बनने वाली चेन्नई सुपर किंग्स के साथ रहे न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैक्कलम को इस बार अभी तक कोई खरीददार नहीं मिला। मैक्कलम के ही हमवतन मार्टिन गुप्टिल, मनोज तिवारी, चेतेश्वर पुजारा और एलेक्स हेल्स को भी कोई खरीददार नहीं मिला है।

LIVE TV