दर्दनाक कार हादसे का यह वीडियो देखकर उड़ जाएंगे हाेश, तीन लोगों की मौके पर मौत 

आंध्रप्रदेश विजयवाड़ा। आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा से में एक भीषण कार हादसे में एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के वक्त कार में 6 लोग सवार थे, जिनमें से 3 लोगों की मौके में मौत हो गई और 3 गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

बताया जा रहा है यह परिवार कृष्णा नदी से पवित्र स्नान करके लौट रहा था। यह हादसा सीसीटीवी में कैद हो गया, जिसमें 3 सेकेंड में यह कार सड़क से 10 फीट नीचे सर्विस लेन पर गिरती दिख रही है।

तस्वीरें विजयवाड़ा के बैंज चौराहे के पास स्थित नेशनल हाइवे की है। एक सफेद रंग की तेज रफ्तार स्विफ्ट कार डिवाइडर से टकराती है और बैरिकेड तोड़कर नीचे गिर जाती है। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं तीन लोग घायल हो गए। आसपास के लोग फौरन मदद के लिए पहुंचे। लोगों ने शीशे तोड़कर कार में सवार लोगों को बाहर निकाला। घायलों को तुंरत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

इस चौराहे पर अमूमन कार की रफ्तार 40 के करीब होती है, लेकिन इस गाड़ी की रफ्तार ज्यादा तेज थी। जिसका कारण गाड़ी का संतुलन बिगड़ा और ये हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि परिवार श्रीकाकुलम से विजयवाड़ा पुष्कर स्नान के लिए आया था। आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर शोक व्यक्त किया है और मृतकों के परिवार को 3 लाख रुपए मुआवजे देने का ऐलान किया है। घटना मंगलवार की है।

यहां देखें वीडियो : 

[youtube https://www.youtube.com/watch?v=BntYm8tDl6Q]

LIVE TV