असम में बाढ़ का कहर! मरने वालों की संख्या 81 हुई, 17 जिलों में हालत खराब

असम में बाढ़ में मरने वालों की संख्या शनिवार को बढ़कर 81 हो गई है। एक अधिकारिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

असम राज्य आपदा प्रबंधन अधिकरण (एएसडीएमए) ने बताया कि बारपेटा जिले में एक व्यक्ति की मौत होने के बाद बाढ़ की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या 81 हो गई है।

इसमें आगे कहा गया है कि बाढ़ का पानी सोनितपुर में दोबारा घुस गया है। इस जिले की सीमाएं अरुणाचल प्रदेश से मिलती हैं।

आज़म खान ने ब्लैकमेल करने के लिए गिरवाया था लालपुर का पुल, गवर्नर ने दिए जांच के आदेश!

एएसडीएमए ने कहा कि बाढ़ प्रभावित अन्य 17 जिलों में हालात नहीं बदले हैं। कुल 56 राजस्व क्षेत्र के 1,716 गांव बाढ़ की चपेट में हैं।

LIVE TV