अलीगढ़ के सिविल लाइन में ट्रांसफार्मर में हुआ ब्लास्ट, 6 लोग हुए घायल

REPORT-ARJUN DEV/ALIGARH

अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन इलाके के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज की ओर जाने वाली प्रमुख रोड पर रखा एक ट्रांसफार्मर में अचानक तेज़ धमाका हुआ। जिसके बाद उसमें भीषण आग लग गयी।

ट्रांफोर्मेर में आग

घटना के बाद इलाके में अफ़रातफ़री मच गई। मौके पर पहुँची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर क़ाबू पा लिया। इस दौरान ट्रांसफार्मर के फटने से कई राहगीर व अन्य लोग घायल हो गए।

जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में घायल हुए एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। कुल 6 लोग इस हादसे में घायल बताए जा रहे हैं।

भयंकर आग से जूझ रहे ऑस्ट्रेलिया के जंगल, आपातकाल की घोषणा

घायल ई रिक्शा चालक ने बताया की वह अपने रिक्शा से सवारियों को लेकर जा रहा था। तभी मेडिकल रोड़ पर एक रेस्टॉरेंट में सामने अचानक ट्रांसफॉर्मर में आग लग गयी।

जिसके बाद उसके फटने से रिक्शा में बैठीं सवारियां घायल हो गई और मेरे रिक्शा में आग लग गयी। में भी उसी में घायल हो गया।

LIVE TV