अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में लगे PM मोदी के खिलाफ नारे, भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर भी थे मौजूद

भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद के स्वागत के दौरान अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के बाब-ए-सैयद एवं यूनियन हॉल के समीप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादास्पद नारे लगे।

PM मोदी

एएमयू छात्र संघ द्वारा सोमवार को यूनियन हॉल में ‘राष्ट्र निर्माण में एएमयू की भूमिका’ विषय पर सिम्पोजियम का आयोजन किया गया था। इसमें भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद शामिल हुए।

वाहनों के काफिला के साथ बाब-ए-सैयद पर पहुंचे चंद्रशेखर आजाद का छात्र संघ अध्यक्ष सलमान इम्तियाज, अकरम हुसैन सहित दर्जनों छात्रों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उस समय काफी संख्या में भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी मौजूद थे और नारे लगा रहे थे।

इसी दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लेकर विवादस्पद नारे लगा दिये। हालांकि भीड़ में शामिल कुछ लोगों के कहने पर नारे लगने बंद हो गए।

वहां से चंद्रशेखर गेस्ट हाउस नंबर एक में गए और फ्रेश होकर यूनियन हॉल पहुंचे। वहां भी कुछ उत्साही कार्यकर्ताओं ने मोदी के खिलाफ नारे लगाए। चंद्रशेखर के आगमन के पहले से ही भीम आर्मी के कार्यकर्ता यूनियन हॉल पहुंच गए थे।

आज जारी होंगे पश्चिम बंगाल और गुजरात बोर्ड के परीक्षा परिणाम

पूरे कार्यक्रम के दौरान भीम आर्मी के कार्यकर्ता यूनियन हॉल से लेकर उसके आसपास मुस्तैद रहे और हर गतिविधियों पर नजर रखें हुए थे। कार्यक्रम के बाद चंद्रशेखर छात्र संघ के रोजा इफ्तार पार्टी में भी शामिल हुए।

LIVE TV