अरविंद केजरीवाल की सेवा, कैसे साफ बर्तनों को कर रहे फिर से साफ

अरविंद केजरीवालअमृतसर। दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल फिर से विवादों में आ गए हैं। इस बार मामला अमृतसर के स्‍वर्ण मंदिर से है। सोमवार की सुबह केजरीवाल अमृतसर के स्‍वर्ण मंदिर पहुंचे और सेवा की। अरविंद केजरीवाल की सेवा भावना ऐसी थी कि वह साफ बर्तनों को ही वापस साफ करते हुए देखे गए।

अरविंद केजरीवाल की सेवा

अब इसको लेकर केजरीवाल पर चारों ओर से निशाना साधा जा रहा है। दरअसल अमृतसर के पवित्र मंदिर में दिल्ली के मुख्यमंत्री ने एक विवाद से पीछा छुड़ाने के लिए अपनी सेवा दी थी लेकिन एक विवाद से पीछा छुड़ाने के लिए केजरीवाल ने यहां दूसरा विवाद खड़ा कर दिया।

यहां सेवा करते हुए केजरीवाल ने जिन बर्तनों को साफ किया असल में वो पहले से ही साफ बर्तन थे। यानी साफ बर्तन को ही साफ करके केजरीवाल भूल की माफी के लिए अपनी सेवा दे रहे थे। साफ बर्तन की इस सफाई पर उनकी अपनी सफाई भी हो सकती है। वैसे केजरीवाल की इस सेवा ने एक नया विवाद तो खड़ा कर ही दिया है।

इस दौरान केजरीवाल के साथ आशीष खेतान, एच.एस.फुलका और भगवंत मान सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता साथ थे। केजरीवाल ने सिर रूमाल से ढका हुआ था। उन्होंने हाथ जोड़कर गुरुद्वारा परिसर की परिक्रमा की। उन्होंने बाद में लंगर सभागार में बर्तन भी धोए। केजरीवाल और अन्य लगभग घंटे भर तक गुरुद्वारे में रहे।

LIVE TV