अयोघ्या में बड़ा हादसा, एक ही परिवार के 12 लोग नदी में डूबे

उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां शुक्रवार की सुबह एक ही परिवार के 12 लोग सरयू में स्नान के दौरान डूब गए। इन सभी की तलाश के लिए गोताखोरों को लगाया गया है। वहीं इस घटना को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान में लिया है। यह हादसा गुप्तार घाट पर हुआ है। हादसे का शिकार परिवार आगरा के सिकंदराबाद से अयोध्या घूमने आया था।

सरयू में डूबे लोगों को बचाने के लिए अधिकारियों की टीम बचाव कार्य में लगी है। जानकारी के मुताबिक स्नान के दौरान तेज धारा के कारण पहले दो लोग बहे। इसके बाद एक दूसरे को बचाने के चक्कर में 12 लोग बह गए। लोगों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस प्रशासन को मामले की जानकारी दी।

वहीं इस घटना के पुलिस सहकमे में हड़कंप मच गया। अधिकारियों का दल मौके पर पहुंच गया। गोताखोरों को तत्काल सरयू में उतारा गया। पीएसी के गोताखोरों को भी बुलाया गया है। एनडीआरएफ को भी बुलाने की बात कही जा रही है। घाट किनारे बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासन के लोग पहुंच गए हैं। फिलहाल बहे लोगों में से किसी के बारे में पता नहीं चल सका है।

LIVE TV