अमेरिकी टीवी स्टार किम करदाशियां ने इस बार पहना कुछ ऐसा कि सोशल मीडिया यूजर्स ने कर दिया ट्रोल

आजकल मनोरंजन की दुनिया में अजीबोगरीब लुक्स के लिए कई हस्तियां फेमस हैं. उनके पहनावे और हेयरस्टाइल अक्सर लोगों को कुछ न कुछ कहना का मौका दे ही देते हैं. अपने फैशन सेंस को लेकर अमेरिकी टीवी स्टार और सुपर मॉडल किम करदाशियां एक बार सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहीं हैं. इससे पहले भी उन्हें अपने स्टाइल के लिए ट्रोल होना पड़ा है. लेकिन इस बार वह भारतीय जनता का टारगेट बन गईं हैं.  दरअसल इस बार किम ने भारतीय संस्कृति के साथ एक्सपेरिमेंट किया है.

 

kim kardashian

 

इस बात पर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया। किम ने एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह ग्रे क्रॉप टॉप के साथ लॉन्ग स्कर्ट पहनी हुई दिख रही थीं। इसके साथ उन्होंने इंडियन जूलरी जैसे मांगटीका भी पहना हुआ था। किम की ये तस्वीरें चर्च की हैं।

 

 

किम की इन तस्वीरों को देखकर उन्हें खूब ट्रोल किया गया। एक यूजर ने लिखा- तुम क्या खुद को मस्तानी यानी दीपिका समझती हो। अभी भी वक्त है फोटो डिलीट कर दो। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- पागल औरत चर्च में मांगटीका पहन कर कौन जाता है।

 

 

किम कई बार अपने ड्रेस की वजह से यूजर्स के निशाने पर आ चुकी हैं। इस बार के मेट गाला में भी किम अलग अंदाज में नजर आई थीं। इस दौरान किम ने ट्रांसपेरेंट पहनी हुई थी जिससे पानी की बूंदे टपकती नजर आ रही थीं। ऐसा लग रहा था मानों किम समुंदर से नहाकर सीधा मेट गाला पहुंच गईं हो। किम की ये ड्रेस 8 महीने में बनकर तैयार हुई थी। यूजर्स ने इस ड्रेस की वजह से भी उन्हें खूब ट्रोल किया था।

 

बता दें किम करदाशियां हमेशा से ही अपनी बातों के चलते विवादों में घिरी रहती हैं। इतना ही नहीं अमरीकी टीवी स्टार किम साल 2018 में इंटरनेट पर सर्च होने वाली सबसे खतरनाक सिलेब्रिटी हैं। साइबर सिक्योरिटी फर्म मैकेफी ने ऐसे ही सेलेब्रिटीज की एक सूची जारी की थी जिनके नाम के सर्च में कई खतरनाक लिंक शामिल होते हैं। इस लिस्ट में किम का नाम सबसे ऊपर था। साल 2012 में भारतीय खाने पर टिप्पणी करने के बाद भी वह विवादों में आई थीं।

 

LIVE TV