अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी वामिका दो महीने की हो गयी है। वामिका को देखने के लिए उनके प्रशंसक बेताब रहते हैं। अनुष्का और विराट अपनी बेटी के संग अहमदाबाद एयरपोर्ट पर स्पॉट हुये हैं। उनकी तस्वीरें सोश्ल मीडिया में वाइरल हो चुकी है। तसवीरों में अनुष्का ने अपनी बेटी को गोद में लिया है और उसे प्यार जाता रही हैं। विराट कोहली एक पिता का फर्ज निभा रहे हैं। फर्ज के साथ उनकी जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। और साथ ही सारा समान भी संभाल रहे हैं।

विराट कोहली का ये अंदाज़ प्रशंसकों को काफी भा गया है। प्रशंसक उन्हें एक जिम्मेदार पिता बता रहे हैं। दरअसल अहमदाबाद में भारत और इंग्लैन्ड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जिसमें भारत 3-2 से जीत गयी है। सीरीज जीतने के बाद भारतिए क्रिकेट टीम आगे के मैचों के लिए रवाना हो गयी है। अगर उनके लूक की बात करें तो अनुष्का ने इस दौरान पीले रंग की लूस टी शर्ट के जीन्स फनी हुई है। साथ ही व्हाइट स्नीकर्स कैरी किए हैं। वहीं विराट ने टी शर्ट और ट्राउजर पहने हुये हैं। कोविड को देखते हये दोनों ने मास्क लगाया हुआ है।

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपनी बेटी को 11 जनवरी 2021 को जन्म दिया था। हाल ही में उन्होनें अपनी बेटी के दो महीने पूरे होने पर सेलिब्रेट किया। विराट कोहली ने पिता बनने की खुशी में लिखा था कि, ‘हम दोनों को यह बताते हुये बहुत खुशी हो रही है कि हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और शुभकामनाओं लिए दिल से आभारी हैं। अनुष्का और बेटी दोनों ठीक हैं।’