अब मारीशस में भी होगा प्रभु श्री राम का जलवा, सदियों पुरानी गुफा में बनेगा चित्रमय मंदिर….

मारीशस की एक सदियों पुरानी गुफा में प्रभु राम का चित्रमय मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। कुंभ के बाद मूर्तियां और भित्ति चित्र बनाने का काम शुरू होगा। इसके लिए वहां की सरकार से मंजूरी मिल गई है।

जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर उमाकांतानंद सरस्वती ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए मारीशस में भी अलख जगा दी है।

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए हजारों की संख्या में भक्त आने को तैयार हैं। मंदिर निर्माण शुरू होने पर वे कार सेवा करने जरूर आएंगे।

जरा हटके

जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी उमाकांतानंद सरस्वती ने कुछ सालों पहले मारीशस के पौ बोजे के पहाड़ी इलाके में शाश्वतम इंटरनेशनल शांतिनिकेतन की स्थापना की तो किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि वहां सदियोंं पुरानी एक गुफा मिल जाएगी।

करीब डेढ़ सौ मीटर लंबी गुफा को जैसे प्रकृति ने अपने हाथों से संवारा है। उसमें पहाड़ से उतरती एक छोटी सी धारा और पेड़ पौधे भी हैं।

गुफा में थोड़ी ही देर बैठने पर किसी भी व्यक्ति में ऊर्जा का अनुभव होने लगता है। उमाकांतानंद ने वहां पर प्रभु राम के जीवन से संबंधित झांकियां और मूर्तियों से सुसज्जित मूर्तियों का मंदिर बनाने के लिए अपने भक्तों से बात की।

वहां के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ को यह प्रस्ताव बताकर सरकार से अनुमति मांगी गई।

जल्द ही मारीशस सरकार ने गुफा में प्रभु राम का मंदिर बनाने की अनुमति दे दी। प्रधानमंत्री के पिता अनिरुद्ध जुगनाथ भी मारीशस के प्रधानमंत्री रह चुके हैं।
आखिर क्यों किसी ने चुरा लिया चार्ली चैपलिन का शव, फिर हुआ कुछ ऐसा जिसे सुनना नहीं आसान…
अनिरुद्ध और उनकी पत्नी सरोजनी ने भी स्वामी उमाकांतानंद से दीक्षा ले चुके हैं।

अनिरुद्धा और सरोजनी ने भी वहां प्रभु राम मंदिर निर्माण के लिए सरकार से सिफारिश की थी।

गुफा में रामायण से संबंधित झांकियां, मूर्तियां, भित्ति चित्र पत्थरोंं पर उकेरे जाएंगे। दीवारों पर रामायण की चौपाइयां भी लिखी जाएंगी।

उमाकांतानंद ने बताया कि वह भारत से लेकर मारीशस तक अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए मुहिम चला रहे हैं।

मारीशस में उनके हजारों भक्त तैयार बैठे हैं कि कब अयोध्या में मंदिर निर्माण शुरू हो और कब वे कार सेवा के लिए अयोध्या जाएं।

LIVE TV