अब कोई नहीं सोएगा भूखा! यहां खुलने जा रहा है फूड बैंक, ऐसे मिलेगा भोजन

Report_DILEEP KUMAR

कन्नौज –जिले के गरीब बेसहारा लोगों के लिये खुशखबरी है। जिलाधिकारी की पहल पर जिले में प्रदेश का पहला फूड बैंक खोला जा रहा है। जिले के संभ्रांत लोगों के सहयोग से इस फ़ूड बैंक का संचालन होगा। शुक्रवार को विनोद दीक्षित अस्पताल में जिलाधिकारी रवींद्र कुमार फूड बैंक का उद्घाटन करेंगे।

ऑक्सफोर्ड शिक्षा प्रसार नाम की संस्था देशभर में आश्रय स्थल खोल निराश्रितों को सहारा देती है। जिले में भी संस्था ने 9 माह पहले आश्रय स्थल खोला था। आश्रय स्थल में रहने वालों के भोजन के लिये संस्था ने सरकार से मदद मांगी लेकिन अभी तक सरकार की तरफ से भोजन का कोई इंतजाम नही किया गया। संस्था के सचिव राजवर्धन शुक्ला गुरुवार को आश्रय स्थल पर रहने वालों के भोजन के इन्तिजाम के लिये डीएम रवींद्र कुमार से मिले।

उनकी पूरी बात सुनकर डीएम फौरन उनकी मदद करने को तैयार हो गये। उन्होंने अपने वेतन से चंदा देकर गरीब बेसहाराओं के भोजन के लिये फ़ूड बैंक खोलने की योजना बनाई । जिसका संचालन इत्र नगरी के सम्भ्रान्त लोगों से लिये गये चंदे से होगा। डीएम ने इसके लिये कई सम्भ्रान्त लोगों से बात कर उन्हें चंदा देने के लिये राजी भी कर लिया।

फ़ूड बैंक खोलने की योजना से उत्साहित संस्था के सचिव कहते है कि फ़ूड बैंक खोलने वाला कन्नौज प्रदेश का पहला जिला है। उन्होंने बताया कि विधि विधान से शुक्रवार को डीएम बैंक का उद्घाटन करेंगे।

अनोखा बंधन! प्रेमी-प्रेमिका ने थाने में रचाई शादी, जानें पूरा मामला

संस्था ने बेसहारा ओर भूखों को कहीं भी भोजन उपलब्ध कराने के लिये हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर भी जारी किया है। उनका कहना है कि 1800 123966666, 94 15 472947 दिए गये नम्बरों पर काल करके किसी भी बेसहारा को आश्रय व भोजन की व्यवस्था कर दी जाएगी।

LIVE TV