अफगानिस्तान में सैन्य अभियानों में मारे गए 22 आतंकवादी

अफगानिस्तान में सैन्यकाबुल| अफगानिस्तान में सैन्य अभियानों में 11 प्रांतों में पिछले 24 घंटों में सुरक्षा बलों ने कम से कम 22 आतंकवादी मारे गए हैं। प्रशासन ने बुधवार को यह जानकारी दी। समाचार के मुताबिक, “संयुक्त सैन्य कार्रवाई के दौरान 21 आतंकवादी घायल भी हुए हैं।”

बयान में अभियान के दौरान सात सैन्यकर्मियों के भी हताहत होने की पुष्टि हुई है। बयान के मुताबिक, अभियान के दौरान हथियार भी जब्त किए गए हैं और बारूदी सुरंगों को निष्क्रिय कर दिया गया है।

आप को बता दें कि अफगानिस्तान में खूंखार आतंकी संगठन तालिबान ने कोहराम मचा रखा है| तालिबानी आतंकी आए दिन आलग अलग जगहों पर वैन धनाके करते हैं| यहाँ की भोली भाली जनता को अपना शिकार बनाते हैं|

अफगानी सुरक्षाबल लगातार इन आतंकियों के खिलाफ मुहिम चलाते रहते हैं| इसके अंतर्गत ही इन आतंकियों को मार गिराया गया है|

 

LIVE TV