अनुष्का के लिए विराट हुए क्रेजी, करने लगे हैं ये ज़बर्दस्तियाँ

अनुष्का शर्मामुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के रिलेशन में सब कुछ सही हो गया है। खबर थी कि इस साल की शुरुआत में दोनों के बीच खटास आ गई है लेकिन अब दोनों लोग एक बार फिर से साथ हो गए हैं। इस बारे में दोनों में से किसी ने भी ज़िक्र नहीं किया है। खैर विराट अब अनुष्का को शादी करने के लिए मना रहे हैं।

अनुष्का शर्मा के दीवाने हुए विराट

इस बारे में अनुष्का तो चुप रहीं लेकिन विराट से रहा नहीं गया। इसी वजह से विराट ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर अनुष्का के लिए पोस्ट डाल दिया है। इस पोस्ट को देखते ही अनुष्का ने विराट पर शिकंजा कसते हुए पोस्ट को तुरंत डिलीट करने के लिए कह दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, विराट अनुष्का को शादी करने के लिए फ़ोर्स करते हैं। विराट के करीबी ने बताया कि उन्होंने कई बार अनुष्का से फिल्मी करियर छोड़ने के लिए भी कहा है। वह अनुष्का को लेकर बहुत सीरियस हैं और उनसे जल्द ही शादी करना चाहते हैं।

खबरों के मुताबिक़, अनुष्का के हर काम पर विराट की नज़रें रहती हैं। वहीँ, अनुष्का इन दिनों काफी बिजी चल रही हैं। उनके पास प्रोजेक्ट्स की लाइन लगी हुई है, जिसकी वजह से वह विराट से शादी नहीं करना चाहती हैं।

अनुष्का इन दिनों अपनी फिल्म ‘ए दिल है मिश्किल’ को प्रमोट करने में लगी हुई हैं। इस फिल्म को वह अपने को-स्टार फवाद खान और रणबीर  कपूर के साथ मिलकर प्रमोट कर रही हैं। विराट को अनुष्का के प्रमोशन करने से भी दिक्कत है क्योंकि वह उन्हें किसे के भी साथ नहीं देख सकते हैं।

LIVE TV